#विविध

January 30, 2025

हिमाचल में 4 फरवरी को होगी बर्फबारी- 6 दिन बादलों से ढका रहेगा आसमान

आज रात से एक्टिव होगा वेस्टर्न-डिस्टरबेंस

शेयर करें:

HIMACHAL WEATHER

शिमला। हिमाचल में मौसम की बेरुखी ने किसान-बागवानों से लेकर हर वर्ग को काफी सताया है। वहीं, लंबे समय से सूखे जैसे हालातों के बीच खबर ये सामने आ रही है कि प्रदेश में अगले 6 दिनों तक मौसम खराब रहेगा। इसी बीच ये भी संभावना जताई जा रहा है कि कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी होगी। 

4 फरवरी को ज्यादा खराब रहेगा मौसम

बताया जा रहा है कि 4 फरवरी को मौसम खराब रहने के आसार है। जिसके कारण कई क्षेत्रों में हिमपात होगा और निचले क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी भी। इसी के साथ जानकारी मिली है कि आज रात से ही वेस्टरन डिस्टरबेंस ज्यादा एक्टिव रहने वाला है। जिससे प्रदेश के कई इलाकों में ठंड बढ़ जाएगी। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भरे जाएंगे 500 पद, कल यहां होंगे इंटरव्यू- एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

2 फरवरी के बाद बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने जानकारी दी है  कि 31 जनवरी और 1 फरवरी तक दो दिन प्रदेश के कई इलाकों में बारिश बर्फबारी होने के हल्के आसार है। 2 फरवरी को मौसम एक दम साफ हो जाएगा। मगर अगले दिन यानी 3 फरवरी से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा और दो दिन तक फिर से बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 24 साल बाद मिले बिछड़े दो भाई, परिवार छोड़ चुका था बेटे के जिंदा होने की उम्मीद

तापमान में उछाल

बताते चलें कि प्रदेश में जनवरी माह में ही मार्च जैसे हालात बने हुए है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक हो गया है। कई ऊंचाई वाले इलाकों में भी तापमान में एकाएक उछाल देखने को मिला है। कल्पा का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक हो गया है, वहीं मनाली के तापमान में भी नॉर्मल से ज्यादा उछाल देखा गया है। 

81 प्रतिशत कम बादल बरसे

रिकॉर्ड बताता है कि जनवरी माह में नाम मात्र ही मेघ बरसे है। पूरे प्रदेश में 81 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं,  बर्फ नहीं गिरने से पहाड़ों पर टूरिस्ट नहीं पहुंच रहे, जिससे टूरिजम इंटस्ट्री को भी काफी झटका लगा है। वहीं, किसानों-बागवानों की फसलों पर भी सूखे का असर नजर आने लगा है। जनवरी में 79.1 मिलीमीटर नॉर्मल बारिश होती है। मगर इस बार 14.7 मिलीमीटर ही बादल बरसे हैं, जो कि सामान्य से 81 प्रतिशत कम है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लापता बेटी की तलाश में भटक रहा था परिवार, भगा ले गया था पड़ोसी- हुआ अरेस्ट

48 घंटे में हो सकती है बारिश-बर्फबारी

प्रदेश के अलग-अलग जगहों की बात करें तो आज सुबह से ही हल्के बादल जरूर छाए हुए हैं। शिमला, धर्मशाला और कुल्लू सहित कई क्षेत्रों में तापमान में भी गिरावट देखी गई है अनुमान है कि आज रात के बाद अगले 48 घंटे तक ऊंचे क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी हो सकती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख