राजनीति

#विविध

July 18, 2025

हिमाचल : डिनर में बनाया जंगली मशरूम, खाने से बिगड़ी तबीयत- 19 पहुंचे हॉस्पिटल

बिना पुख्ता जानकारी के न खाएं जंगली मशरूम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Mushroom Poisoning

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां शहर से सटे एक गांव में जंगली मशरूम खाने के बाद एक ही परिवार के 19 सदस्यों की तबीयत अचानक खराब हो गई। इन सभी की बिगड़ती हालत को देखते हुए स्थानीय लोग इन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लेकर गए।

डिनर में खाया जहरीला मशरूम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चम्बा शहर के साथ लगती ग्राम पंचायत उदयपुर के सरु में बीते बुधवार को एक परिवार ने रात के भोजन में जंगली मशरूम की सब्जी बनाई। परिवार के सभी 19 सदस्यों ने एक साथ भोजन किया।

 

यह भी पढ़ें : अपने घर उजड़ गए, फिर भी निभा रहीं ज़िम्मेदारी- आपदा में मिसाल बनी आंगनबाड़ी वर्कर्स

 

जंगली मशरूम की सब्जी खाने के बाद अचानक सबकी तबियत खराब हो गई। भोजन में इस्तेमाल की गई जंगली मशरूम शायद जहरीली थी, जिसकी वजह से सभी को पेट दर्द, उल्टी और चक्कर आने जैसी गंभीर समस्याएं शुरू हो गईं।

आधे से अधिक सदस्य अभी अस्पताल में

घटना के तुरंत बाद, परिवार के सभी सदस्यों को मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद 12 लोगों की हालत स्थिर पाई और उन्हें घर भेज दिया गया, जबकि सात लोगों की स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर लिया गया। इन मरीजों को फिलहाल गहन निगरानी में रखा गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की इन 2 चोटियों में बादल फटने से टूटा था कहर, कई गांव बहे- इतने लोग अभी भी लापता

जंगली खाद्य पदार्थों का सेवन घातक

मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि, सभी भर्ती मरीजों की हालत अब स्थिर है और चिकित्सीय देखरेख में सुधार भी हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में विदेशी टूरिस्टों की रेव पार्टी पर HC नाराज़: पूछा- किसने दी परमिशन? लोग भी भड़के

 

इस घटना ने एक बार फिर यह चेतावनी दी है कि बिना विशेषज्ञ की जानकारी के जंगली खाद्य पदार्थों का सेवन जानलेवा साबित हो सकता है। प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों को इस संबंध में जागरूक करने की ज़रूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख