राजनीति

#विविध

March 29, 2025

हिमाचल में धूप छुड़ा रही पसीने, 35 डिग्री तक पहुंचा तापमान- जानें कब होगी बारिश

प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बढ़ रही गर्मी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

HIMACHAL NEWS

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में जहां अभी ठंड का एहसास हो रहा है, वहीं मैदानों में तापमान बढ़ने से गर्मी का असर दिखने लगा है। जहां दिन में बढ़ते तापमान से लोग परेशान है, वहीं शाम के समय कम हो रहे तापमान से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिल रही है। 

ऊना का तापमान 35 डिग्री पहुंचा- 3 अप्रैल तक मौसम साफ

बताते चलें कि प्रदेश के ऊना जिले में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इसके अलावा, प्रदेश के कई अन्य मैदानी इलाकों में भी गर्मी का असर बढ़ रहा है, और अगले कुछ दिन यानी 3 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे गर्मी और बढ़ सकती है।

 

यह भी पढ़ें : IAS के ऑफिस में घुस 4 लोगों ने दी धमकी, फोटो भी हुआ वायरल

प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बढ़ रही गर्मी

प्रदेश के बिलासपुर, भुंतर, सुंदरनगर, मंडी, कांगड़ा, सोलन, और नाहन जैसे इलाकों में दिन के समय गर्मी महसूस हो रही है। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अप्रैल माह के पहले हफ्ते में ही प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्मी की स्थिति और बढ़ने की संभावना है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में इंटरकास्ट मैरिज पर उपजा विवाद: SC लड़के पर ब्राह्मण लड़की को भगाने का आरोप, थाने पहुंचा मामला

अगले कुछ दिन तक रहेगा मौसम साफ

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिन तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आएगा और प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहेगा, जिससे गर्मी और बढ़ने का अनुमान है। वहीं लगातार बढ रही गर्मी से लोग परेशान हो चुके है। मार्च में ही इतना अधिक तापमान देख लोग अप्रैल मई महीने में आने वाली गर्मी के अंदाजे से ही घबराने लगे है।

गर्मी के साथ बढ़ेगा धूप का असर

हिमाचल के मैदानी इलाकों में गर्मी के बढ़ने से धूप की तीव्रता भी बढ़ेगी। इससे लोगों को राहत पाने के लिए छांव और ठंडे स्थानों का सहारा लेना पड़ सकता है। अप्रैल माह के शुरुआती दिनों में ही इस बार गर्मी का असर देखने को मिल रहा है, जो आने वाले दिनों में और भी बढ़ सकता है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख