#विविध

May 3, 2025

हिमाचल में ओलों ने मचाया कहर- फसलें तबाह, अभी और सताएगा मौसम

9 मई तक बारिश-बर्फबारी का दौर, ओलावृष्टि से सेब-मटर को बड़ा नुकसान

शेयर करें:

himachal weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में शनिवार सुबह से चोटियों पर रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है, जबकि रिहायशी इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट से घाटी में फिर से कड़ाके की ठंड लौट आई है। मई के महीने में लोगों को दोबारा गर्म कपड़े निकालने पड़ रहे हैं। इसके बावजूद पर्यटक सिस्सू, कोकसर, जिस्पा और दारचा जैसे इलाकों में लगातार पहुंच रहे हैं।

 

ठियोग में ओले, खेतों में तबाही


शनिवार दोपहर को शिमला के ठियोग, कुफरी और फागू क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि हुई। सरोग, फागू, धमादरी, सतोग और जैस पंचायतों में ओलों ने बागवानी पर कहर बरपाया। सेब, मटर और फूलगोभी की फसल को व्यापक नुकसान हुआ है। कई सेब पेड़ों से फल झड़ गए हैं और पौधों पर डाली गई जालियां टूट गईं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर फागू-कुफरी के बीच सड़क ओलों से सफेद हो गई, जैसे बर्फबारी हुई हो।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की संजौली मस्जिद पूरी की पूरी ही अवैध , सभी पांच मंजिलों को गिराने के दिए आदेश

 

मौसम विभाग का अलर्ट: 9 मई तक राहत नहीं


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 9 मई तक राज्यभर में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है। कई स्थानों पर 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 3 से 5 मई के बीच व्यापक बारिश और 6 से 9 मई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें :  हिमाचल में तेज़ तूफान और ओलावृष्टि का खतरा- ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए कब खिलेगी धूप

 

तापमान में गिरावट से ठिठुरन


राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। केलांग में तापमान 6.6 डिग्री, कुकुमसेरी में 5.9 डिग्री और कल्पा में 7.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शिमला में न्यूनतम तापमान 13.4 और कुफरी में 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख