#विविध

July 26, 2025

हिमाचल में अगले 3 दिन भारी- इन जिलों में आफत का अंदेशा, IMD ने दी जारी किया अलर्ट

सिरमौर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, ऊना और शिमला जिलों में अलर्ट

शेयर करें:

himachal weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से करवट ले चुका है। मौसम विभाग ने 25 जुलाई से 29 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर सिरमौर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, ऊना और शिमला ज़िलों के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

बादल छाए, तापमान गिरा

बीते दिन प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

  • केलांग में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.0°C दर्ज किया गया
  • पोंटा साहिब सबसे गर्म रहा, अधिकतम तापमान 36.0°C तक पहुंचा
  • शिमला में अधिकतम तापमान 24.0°C और न्यूनतम 17.6°C रहा
  • मंडी, सोलन, मनाली, कांगड़ा, और कल्पा समेत कई स्थानों पर मौसम में ठंडक रही

 

यह भी पढ़ें : पंजाब की महिला ने हिमाचल में बिछाया था नशे का जाल, दो युवकों सहित हुई अरेस्ट

क्या करें, क्या न करें?

राज्य सरकार और मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

  • अनावश्यक यात्रा न करें
  • नदी-नालों के किनारे न जाएं

पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका बनी हुई है, इसलिए हाईवे और संपर्क मार्गों पर सफर करने से पहले स्थानीय प्रशासन या पुलिस से अपडेट लें। टूरिस्ट्स को सलाह दी गई है कि वे मौसम पूर्वानुमान देखकर ही अपनी गतिविधियां तय करें और सुरक्षित स्थानों पर ही रुकें। 

 

यह भी पढ़ें:  जयराम के क्षेत्र में सुक्खू के मंत्री का काले झंडों से हुआ स्वागत, गो बैक के लगे नारे; जानें वजह

 

बीते दिन कहां कितना तापमान रिकॉर्ड हुआ?

स्थान अधिकतम °C न्यूनतम °C
पोंटा साहिब 36.0
मंडी 33.6 24.2
सुंदरनगर 33.6 22.8
ऊना 34.5 22.6
शिमला 24.0 17.6
मनाली 26.2 18.1
सोलन 31.0 20.4
नाहन 29.1 22.7
कांगड़ा 32.0 22.7
कल्पा 23.0 13.6
केलांग 11.0

प्रशासन की अपील – अलर्ट को हल्के में न लें


प्रदेश में मानसून की इस सक्रियता को देखते हुए बचाव एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। लोगों से अपील की गई है कि वे सरकारी गाइडलाइन का पालन करें और किसी भी आपदा या खतरे की स्थिति में प्रशासन को तुरंत सूचित करें।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख