#विविध

April 20, 2025

हिमाचल में ओलावृष्टि, अंधड़ और बारिश की संभावना- अगले 24 घंटों में हो सकती है तबाही, अलर्ट जारी

कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं का अलर्ट

शेयर करें:

HIMACHAL NEWS

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने जा रहा है। अगले 12 घंटों के भीतर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ तेज़ बारिश, ओलावृष्टि और 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। 

तेज़ अंधड़ की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला जिलों के कई स्थानों के लिए पिछले कल  ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। केवल उच्च पर्वतीय क्षेत्र ही नहीं, बल्कि निचले और मैदानी जिलों में भी मौसम के तीखे तेवर देखने को मिल सकते हैं। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहुल-स्पीति के कुछ हिस्सों में तेज़ अंधड़ की चेतावनी दी गई है। यह मौसम परिवर्तन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और अन्य वायुमंडलीय अनुकूल स्थितियों के कारण हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: संजौली मस्जिद के दस्तावेज पेश नहीं कर पाया वक्फ बोर्ड, 3 मई तक का वक्त मिला

आज येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 20 अप्रैल के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। आज प्रदेश के ऊंचे, मध्यवर्ती, निचले पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

कांगड़ा में बारिश 

कांगड़ा जिले में बारिश शुरू हो गई है और आसमान में बादलों की गड़गड़ाहट बढ़ गई है। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी करते हुए 20 अप्रैल तक यलो अलर्ट घोषित किया है। बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन ये राहत ज्यादा देर टिकने वाली नहीं है।

 

दो दिन बाद तापमान में फिर से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी और गर्मी अपना रंग दिखाएगी। मौसम विभाग ने किसानों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि कुछ स्थानों पर तेज़ हवाओं और ओलावृष्टि की भी संभावना है। आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम पल-पल बदलता रहेगा, इसलिए ताज़ा अपडेट्स के लिए मौसम विभाग की एडवायजरी पर नज़र बनाए रखें।

तापमान में उतार-चढ़ाव भी तय

प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। हालांकि, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के CS ने दी सफाई, बोले- होली की लंच पार्टी सरकारी थी; इसीलिए बिल GAD को भेजा

21 और 22 अप्रैल को भी बारिश का सिलसिला 

मौसम विभाग के मुताबिक 21 और 22 अप्रैल को भी प्रदेश के ऊंचे और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे। किसानों, यात्रियों और आम जनता को सतर्क रहने और मौसम संबंधी ताज़ा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख