#विविध
February 17, 2026
हिमाचल में फिर करवट बदलेगा मौसम कल से भारी बारिश बर्फबारी की चेतावनी, जाने कितने दिन.....
सुबह-शाम फिर से हो सकती है कड़ाके की ठंड
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से खिली धूप ने लोगों को राहत दी हुई थी, लेकिन अब मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में जल्द ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से कई जिलों में बादल छा सकते हैं। आने वाले घंटों में कुछ स्थानों पर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। इससे तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने के आसार हैं।
बता दें कि कल बुधवार को राजधानी शिमला समेत निचले क्षेत्रों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के आसार है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, खासकर सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ेगी।
मनाली, सोलंग नाला, अटल टनल रोहतांग और लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। इससे सड़कों पर फिसलन बढ़ने की आशंका है और यातायात प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने पहाड़ी इलाकों में सफर करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक चल रहा था, जिससे दिन में हल्की गर्माहट महसूस हो रही थी। लेकिन कल मौसम बदलने के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सरकारी बस में सवारी बन बैठा था चिट्टा तस्कर, पुलिस को लगी भनक- हुआ अरेस्ट
प्रदेश में इस विंटर सीजन के दौरान सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। ऐसे में यदि कल अच्छी बारिश होती है तो इससे किसानों और बागवानों को राहत मिल सकती है। खासकर सेब उत्पादक क्षेत्रों में यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : BSF में असिस्टेंट कमांडेंट बना महेश्वर- वर्दी पहन लौटा गांव, मां का सपना किया पूरा
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि मौसम को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाएं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से पहले सड़क और मौसम की ताजा जानकारी जरूर लें।