#अपराध
February 17, 2026
हिमाचल : सरकारी बस में सवारी बन बैठा था चिट्टा तस्कर, पुलिस को लगी भनक- हुआ अरेस्ट
चंडीगढ़ से शिमला की ओर जा रही थी बस
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। तस्कर अब पकड़े जाने से बचने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं, कभी निजी गाड़ियों का सहारा लेते हैं तो कभी सार्वजनिक बसों के जरिए नशे की सप्लाई करते हैं। इसी कड़ी में जिला शिमला से एक ताजा मामला सामने आया है, जहां एक बस में सफर कर रहे युवक को नशे की खेप के साथ पकड़ा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला सोलन का है। यहां पर एक पुलिस नाका लगाकर गाड़ियों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस, जो चंडीगढ़ से शिमला की ओर जा रही थी। उसे पुलिस ने जांच के लिए रोका।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में डॉक्टरों का कमाल : बिना चीर-फाड़ कर बचाई 2 मरीजों की जान, PGI का झंझट खत्म
पुलिस बस की गहन तलाशी ले रही थी तभी एक युवक की हरकतें संदिग्ध लगी। युवक पुलिस को देख घबरा गया। जब युवक के बैग की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 10.01 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक उम्र 30 साल, पुत्र भगत राम निवासी गांव दोलग, जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपी को 17 फरवरी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके अलावा उसके पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की भी विस्तृत जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : BSF में असिस्टेंट कमांडेंट बना महेश्वर- वर्दी पहन लौटा गांव, मां का सपना किया पूरा
इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह नशा कहां से लेकर आया था और इसे कहां सप्लाई करने वाला था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।