#विविध
August 2, 2025
हिमाचल में इस बार यहां होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, सीएम सुक्खू फहराएंगे तिरंगा
राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार 15 अगस्त को आयोजित होने वाला स्वतंत्रता दिवस 2025 का राज्य स्तरीय समारोह हिमाचल के मंडी जिला के सरकाघाट में धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस मुख्य आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे और ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत करेंगे। यह कार्यक्रम शुक्रवार को सुबह 11 बजे आरंभ होगा।
राज्य सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थानीय स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों की अध्यक्षता राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य करेंगे। आयोजन को लेकर मुख्य सचिव कार्यालय ने सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, विभागीय अधिकारियों और शैक्षणिक संस्थानों को आवश्यक तैयारियों के निर्देश भेज दिए हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: जनजातीय जिला की बेटी श्वेता ने AIAPGET परीक्षा में किया टॉप, देश भर में पाया पहला स्थान
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित विभागों, विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों को अपने-अपने स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी जिम्मेदारी से कार्य करना होगा। आयोजन स्थलों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और जनसुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें : HRTC के पेंशनरों को राहत: 150 करोड़ कर्ज लेकर दिए जाएंगे लंबित वित्तीय लाभ; जानें कब
स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड, देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां और पुरस्कार वितरण जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सरकार की प्राथमिकता यह है कि हर नागरिक इस पर्व में सक्रिय रूप से भाग लेकर देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल करे।