#विविध

June 7, 2025

BREAKING हिमाचल: सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, IGMC में कराया भर्ती

सीएम सुक्खू भी पहुंच रहे आईजीएमसी शिमला

शेयर करें:

Sonia Gandhi IGMC

शिमला। हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में सूकुन के पल बिताने आई कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जिसके चलते सोनिया गांधी को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज आईजीएमसी शिमला में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। सोनिया गांधी बीते सोमवार को ही शिमला के छराबड़ा में स्थित बेटी प्रियंका गांधी के घर छुट्टियां मनाने पहुंची थी। 

आईजीएमसी में हो रहे सोनिया गांधी के टेस्ट

बताया जा रहा है कि आज शनिवार को अचानक सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते आनन फानन में उन्हें आईजीएमसी शिमला में भर्ती करवाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी का एमआरआई और ईसीजी सहित अन्य जरूरी परीक्षण जारी करवाया गए है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। डॉक्टरों द्वारा परीक्षणों की रिपोर्ट आने के बाद ही कोई आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी कुछ देर में आईजीएमसी में पहुंच सकते हैं। यहां वह सोनिया गांधी का हाल जानेंगे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पहुंचे अनुराग ठाकुर कांग्रेस पर बरसे, बोले-पाकिस्तान की भाषा बोल रहे राहुल गांधी

शिमला निजी दौरे पर आई थी सोनिया गांधी

बता दें कि सोनिया गांधी इन दिनों हिमाचल प्रदेश के दौरे पर थीं और शिमला में कुछ दिनों के विश्राम पर रुकी हुई थीं। वह अपनी बेटी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के छराबड़ा स्थित घर में ठहरी हैं। यह उनका शिमला का निजी दौरा है। इस दौरान वह किसी कांग्रेस नेता से नहीं मिली थीं। इसी बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

सीएम सुक्खू भी आईजीएमसी के लिए निकले

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने की खबर फैलते ही कांग्रेस पार्टी के भीतर हलचल मच गई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जैसे ही जानकारी मिली, वे तुरंत अस्पताल के लिए रवाना हो गए और कुछ देर में उनके पहुंचने की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल BJP में नेतृत्व परिवर्तन की आहट, नड्डा के एक माह में दूसरे दौरे से गरमाई सियासत

लंबे समय से चल रहा इलाज

78 वर्षीय सोनिया गांधी पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। उन्हें श्वसन तंत्र संबंधी परेशानियां और पोस्ट.कोविड जटिलताएं लंबे समय से बनी हुई हैं। वर्ष 2022 में भी उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया था, जब उन्हें सांस लेने में तकलीफ और बुखार की शिकायत हुई थी। इसके बाद वे जून 2022 में कोरोना संक्रमित हुईं, जिसके चलते उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। सितंबर 2022 में भी उनकी तबीयत खराब होने के कारण उन्हें फिर से दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऐसे में बढ़ती उम्र के साथ उनका स्वास्थ्य पार्टी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़कों पर लगेंगे QR कोड : स्कैन करने से PMO तक पहुंचेगी शिकायत, खस्ता हालत पर होगा एक्शन

विदेश में भी हुआ है इलाज

सोनिया गांधी का इलाज भारत के साथ.साथ विदेशों में भी हुआ है। वर्ष 2011 में उन्हें एक गंभीर बीमारी के इलाज के लिए अमेरिका के न्यूयॉर्क ले जाया गया था। उस समय बीमारी की प्रकृति का खुलासा नहीं किया गया था। इसके बाद वे 2012, 2013, 2016 और 2022 में भी अमेरिका इलाज के लिए गईं। हर बार उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा या राहुल गांधी मौजूद रहते थे। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख