#अपराध
February 18, 2026
हिमाचल: क्रशर परिसर में पड़ा मिला 19 वर्षीय युवक- थम चुकी थी सांसें, मची चीख-पुकार
क्रशर के पास मृत पड़ा था शव
शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से बुरी खबर है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में 19 साल के एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलने के बाद से इलाके में शोक और चिंता छाई हुई है। फिलहाल युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के सालवाला गांव का है। बता दें कि युवक क्रशर में काम करता था। सुबह जब अन्य कर्मचारी काम पर पहुंचे तो देखा कि युवक क्रशर के पास अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल का चर्चित DC कपल- IAS ट्रेनिंग के दौरान हुआ प्यार, एक हमीरपुर तो दूसरा कुल्लू में पोस्टेड
कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना प्रबंधन और पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है, क्योंकि युवक की मौत किन हालातों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विकास उम्र 19 साल, गांव सालवाला जिला सिरमौर के रुप में हुई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए DSP मानवेंद्र ठाकुर स्वयं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की सहायता से भी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि किसी भी पहलू को नजरअंदाज न किया जाए।
यह भी पढ़ें : मंडी शिवरात्रि में थमी नहीं देव नाराजगी: टेंट छोड़ बाहर बैठे देवी-देवता, नहीं मानी किसी की बात
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। DSP मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मेडिकल रिपोर्ट सामने नहीं आती, तब तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।