#विविध

March 21, 2025

हिमाचल पुलिस में भी परेशान करने वाला बड़ा अधिकारी, SP-CID की पोस्ट से मचा बवाल 

विमल नेगी की मौत के बाद कर्मचारी खुलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं 

शेयर करें:

Bhupander Negi shimla facebook Post viral

शिमला। हिमाचल प्रदेश में HPPCL के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमय मौत का राज सुलझा भी नहीं है कि अब CID के पुलिस अधीक्षक (SP) ने सोशल मीडिया पर नेगी का नाम लिए बगैर लिखा कि हिमाचल पुलिस में एक आला अधिकारी से अफसर बहुत परेशान हैं। इस पोस्ट से हिमाचल प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

दिलेरी की तारीफ 

हिमाचल में धाकड़ IPS माने जाने वाले भूपेंद्र नेगी के इस पोस्ट का लोग अपने स्तर पर अलग अर्थ निकाल रहे हैं। वहीं कुछ लोग आला अधिकारी के खिलाफ ऐसा पोस्ट लिखने का साहस दिखाने के लिए भूपेंद्र नेगी की प्रशंसा भी कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 10 हजार में बेच दिया ईमान, लेबर इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

यह लिखा भूपेंद्र नेगी ने

भूपेन्द्र नेगी की फ़ेसबुक पोस्ट पर लिखा कि हिमाचल पुलिस में भी एक ऐसा बहुत बड़ा अधिकारी है, जिसने बहुत ऑफिसर को परेशान कर रखा है.. कभी कहीं. कोई..” अब विमल नेगी आत्महत्या मामले के बाद कर्मचारी खुलकर प्रतिक्रिया लिख रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल विधानसभा: संस्थानों को डिनोटिफाई करने के मुद्दे पर जयराम-डिप्टी CM में नोंकझोंक

विमल नेगी ने लगाए थे आरोप

विमल नेगी के परिवार ने बिजली विभाग के अफसर हरिकेश मीणा और डायरेक्टर देशराज पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। परिजनों के आरोपों के बाद ही दोनों अफसरों पर केस भी दर्ज किया गया है। ऐसे में अब हिमाचल प्रदेश की अफसरशाही पर भी सवाल उठ रहे हैं। कई रिटायर्ड कर्मचारी भी फेसबुक पर अपने कार्यकाल के बारे में लिख रहे हैं औऱ बता रहे है कि कैसे उन्हें प्रताड़ित किया था।

यह भी पढ़ें : विमल नेगी मामले में BJP ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, CBI जांच की उठाई मांग

2-IAS, डायरेक्टर पर FIR

हिमाचल पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत के बाद से प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। विमल नेगी की मौत के मामले में 2 IAS और एक डायरेक्टर के खिलाफ न्यू शिमला में मामला दर्ज किया जा चुका है। राज्य सरकार एमडी हरिकेश मीणा को पद से हटा चुकी है, जबकि डायरेक्टर इलेक्ट्रिकल देसराज को सस्पेंड किया जा चुका है। दूसरे डायरेक्टर शिवम प्रताप के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख