#विविध

November 20, 2025

हिमाचल: हिंदू संगठनों की चेतावनी: संजौली मस्जिद में कल नहीं होने देंगे जुमे की नमाज, बड़े बवाल की अशंका

देवभूमि संघर्ष समिति की अभिभावकों से बच्चों को स्कूल ना भेजने की अपील

शेयर करें:

Sanjauli mosque dispute

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बहुचर्चित संजौली मस्जिद मामले ने हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों को आमने सामने ला खड़ा कर दिया है। कभी मिल जुल कर रहने वाले यह दोनों समुदाय अब एक दूसरे के विरोध में उतर आए हैं। संजौली मस्जिद मामला ना सिर्फ हिमाचल का बल्कि पूरे देश की मीडिया में उछला है। अब इस मामले ने एक बार फिर तुल पकड़ लिया है।

कल शिमला में हो सकता है बड़ा बवाल

कल यानी शुक्रवार को जुमे की नमाज के दिन एक बार फिर संजौली में बड़ा बवाल होने की आशंका है। जिसका कारण हिंदू संगठनों की चेतावनी है। दरअस दो दिन से आमरण अनशन पर बैठे देवभमि संघर्ष समिति के लोगों ने कल शुक्रवार को अवैध घोषित संजौली मस्जिद में मुस्लिमों को जुमे की नमाज नहीं पढ़ने देने की चेतावनी जारी कर दी है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: दो सगे भाईयों का एक साथ हुआ भारतीय सेना में चयन, दोनों ने पास की भर्ती परीक्षा

अभिभावकों को चेतावनी

समिति के नेताओं ने चेतावनी दी है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान किसी भी हाल में नमाज नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि सुरक्षा को देखते हुए वे अपने बच्चों को स्कूल न भेजें। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो उसका जवाब भी दिया जाएगा। संघर्ष समिति के बयान के बाद कल बड़े बवाल की आशंका स्पष्ट रूप से बढ़ गई है। दो समुदायों के बीच अविश्वास और आक्रोश लगातार बढ़ रहा है, जिससे हालात बेहद संवेदनशील बन चुके हैं। समिति का कहना है कि यदि कल कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल चेतावनी के बाद भी ब्यास नदी में कंपनी ने जारी रखा काम, तेज बहाव में बह गया ऑपरेटर

पिछले जुमे को नहीं पढ़ने दी थी बाहरी मुस्लिमों को नमाज

दरअसल पिछले शुक्रवार को स्थानीय महिलाओं और देवभूमि संघर्ष समिति के लोगों ने बाहरी राज्यांे के लोगांे को अवैध घोषित संजौली मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने से रोक दिया था। इन लोगों ने बाहरी राज्यों के लोगों को मस्जिद के अंदर नहीं जाने दिया। जिसके चलते कई मुस्लिमों को बिना नमाज पढ़े ही वापस लौटना पड़ा था। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों के बीच तीखी बहस भी हुई थी।

 

यह भी पढ़ें : 24 घंटों में हिमाचल का दूसरा जिला गो*लियों से दहला, अब छात्र ने खुलेआम किए 10 राउंड फा*यर

छह लोगों पर दर्ज हुई थी एफआईआर

इसके बाद पुलिस ने तीन महिलाओं सहित छह लोगों पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और माहौल बिगाड़ने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। जिससे नाराज देवभूमि संघर्ष समिति ने संजौली थाना के बाहर तंबू गाड़ कर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। पिछले दो दिन से आमरण अनशन पर बैठे समिति के लोगों ने उन पर दर्ज एफआईआर को रद्द करने, अवैध घोषित मस्जिद का बिजली पानी काटने और मुस्लिम समुदाय की आवाजाही पर रोक लगाने जैसी मांगे उठाई हैं। वहीं, पुलिस मामले को कानून.व्यवस्था का मुद्दा मानते हुए स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है।

 

यह भी पढ़ें : जयराम ठाकुर ने लुटाई 5 हजार बीघा जमीन- सुक्खू सरकार खोलेगी परतें, फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी गठित

 

संघर्ष समिति के प्रमुख पदाधिकारियों मदन ठाकुर और विजय शर्मा का कहना है कि हम कोर्ट के आदेशों का पालन करवाना चाहते हैंए लेकिन प्रशासन उदासीन बना हुआ है। कल का दिन निर्णायक होगा। वहीं, अनशन पर बैठे मदन ठाकुर की तबीयत बिगड़ने की भी जानकारी सामने आई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख