#विविध
April 24, 2025
हिमाचल के राशन डिपो में मलका दाल हुई महंगी, कई खाद्य वस्तुओं के भी बढ़े दाम- नई दरें लागू
खाद्य आपूर्ति निगम ने जारी की नई दरें, डिपो होल्डरों को निर्देश
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के 19.5 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं के लिए राहत और झटका साथ-साथ। प्रदेश सरकार ने मलका और उड़द दाल की खुदरा दरों में बदलाव किया है। मलका दाल अब दो रुपये महंगी होगी, जबकि उड़द दाल की कीमत दो रुपये कम कर दी गई है। ये दरें बीपीएल, एपीएल और करदाता श्रेणियों के अनुसार तय की गई हैं।
खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम ने अप्रैल माह के लिए नई दरें जारी कर दी हैं। बीपीएल उपभोक्ताओं को अब मलका दाल ₹58 में, एपीएल को ₹68 और करदाताओं को ₹92 में मिलेगी। वहीं, उड़द दाल बीपीएल को ₹56, एपीएल को ₹66 और करदाताओं को ₹91 प्रति किलो दी जाएगी।
यह भी पढ़ें : पहलगाम घटना के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट- सीमाओं में चौकसी बढ़ी, कई स्थानों पर डटे जवान
पिछले महीने के मुकाबले मलका में ₹2 की वृद्धि और उड़द में ₹2 की कमी की गई है। निगम ने सभी डिपो होल्डरों को निर्देश जारी किए हैं कि नई दरों को फूड रिकॉर्ड में अपडेट करें और उपभोक्ताओं को समय रहते जानकारी दें।
| दाल का नाम | श्रेणी | पिछला रेट | नया रेट | बदलाव |
|---|---|---|---|---|
| मलका | BPL | ₹56 | ₹58 | +₹2 |
| APL | ₹66 | ₹68 | +₹2 | |
| करदाता | ₹91 | ₹92 | +₹1 | |
| उड़द | BPL | ₹58 | ₹56 | -₹2 |
| APL | ₹68 | ₹66 | -₹2 | |
| करदाता | ₹93 | ₹91 | -₹2 |
प्रदेश सरकार हर महीने उपभोक्ताओं को राशन डिपो में तीन तरह की दालें, दो लीटर तेल (रिफाइंड व सरसों), एक किलो चीनी और नमक सब्सिडी पर उपलब्ध करवा रही है। गेहूं और चावल केंद्र सरकार की ओर से दिए जा रहे हैं, जबकि गेहूं की पिसाई कर प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को आटा दे रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में ठंडी हवा खा रहा था 13 मामलों में वांटेड डाकू, 35 हजार था इनाम; पुलिस ने धरा
प्रदेश के खाद्य आपूर्ति विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि रेट में बदलाव बाजार मूल्यों और सप्लाई कॉस्ट के अनुसार किया गया है, ताकि सरकारी सब्सिडी का लाभ ज़रूरतमंदों तक पहुंच सके।अब देखना यह है कि आने वाले महीनों में बाकी आवश्यक वस्तुओं के रेट में भी कोई फेरबदल होता है या नहीं।