#विविध

February 13, 2026

हिमाचल में कोहरे का 'येलो अलर्ट': 100 मीटर से कम विजिबिलिटी, जानें कब बिगड़ेगा मौसम

15 फरवरी तक साफ रहेगा मौसम

शेयर करें:

Himachal Weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर धूप खिलने के बावजूद मैदानी इलाकों में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने आज मंडी और बिलासपुर जिलों के लिए सुबह 10 बजे तक कोहरे का 'यलो अलर्ट' जारी किया है। 

ड्राइविंग में बरतें सावधानी, इन इलाकों में ज्यादा खतरा

सावधानी इसलिए जरूरी है क्योंकि घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी गिरकर 100 मीटर से भी नीचे रह सकती है। विभाग के अनुसार बिलासपुर शहर, भाखड़ा बांध क्षेत्र, मंडी की बल्ह घाटी और सुंदरनगर के आसपास के इलाकों में कोहरा सबसे ज्यादा गहरा रहेगा। प्रशासन ने वाहन चालकों को धीमी गति और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: घर से चारा लेने गई थी महिला, एक छोटी सी गलती ने छीन ली सांसें; क्या हुआ उसके साथ

16 फरवरी से बदलेगा मौसम: क्या फिर होगी बर्फबारी ?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। हालांकि 16 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने जा रहा है। इसका असर अगले तीन दिनों तक रहेगा। राहत की बात ये है कि ये विक्षोभ कमजोर है जिसके कारण सिर्फ ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है जबकि अन्य इलाकों में खिली धूप ही देखने को मिलेगी।

सूखा रह गया विंटर सीजन: चौंकाने वाले आंकड़े

इस बार सर्दियों का मौसम अपनी रंगत नहीं दिखा पाया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 1 जनवरी से 12 फरवरी के बीच सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

  • किन्नौर: यहां सबसे बुरा हाल है, जहां सामान्य से 54% कम बारिश हुई।
  • शिमला व चंबा: शिमला में 20% और चंबा में 36% की कमी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के बेटे ने छोड़ी लाखों के पैकेज की नौकरी, सेना में लेफ्टिनेंट बन पूरा किया सपना

अकेले फरवरी महीने की बात करें तो 12 तारीख तक बादलों ने निराश ही किया है। इस दौरान सामान्य से 61 प्रतिशत कम बारिश और बर्फबारी हुई है जो आने वाले समय में पानी के स्रोतों और खेती के लिए चिंता का विषय बन सकता है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख