राजनीति

#विविध

September 24, 2025

मंत्री विक्रमादित्य की शादी: शाही धाम खाने पहुंचे राज्यपाल, नए जोड़े ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन ने भी की शिरकत

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Vikramaditya Singh Marriage

शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आज उनकी शादी का रिसेप्शन चल रहा है। राजनीति के तमाम दिग्गज, मंत्री को शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार मंत्री की ये दूसरी शादी है।

होटेल मरीना में धाम

मंत्री विक्रमादित्य की शादी की रिसेप्शन शिमला के होटेल मरीना में चल रहा है। यहां पर धाम का आयोजन किया गया है। मंत्री के करीबी, राजनीति के दिग्गज व प्रदेश के राज्यपाल भी सिंह व उनकी पत्नी को बधाई देने पहुंचे।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू के घर पर कांग्रेसी वर्करों में चले लात-घूंसे, विकास की चर्चा पर चली थी बैठक

राज्यपाल ने दी बधाई

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल अपनी पत्नी के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने नए कपल को शादी की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा प्रदेश के मंत्री चंद्र कुमार, अनिरूद्ध सिंह सहित कई अन्य मंत्री व विधायक भी रिसेप्शन में शामिल हुए।

 

Vikramaditya Singh Reception

हर्ष महाजन भी आए

भाजपा के विधायक भी सिंह के रिसेप्शन में नजर आए। वहीं राज्यसभा के सदस्य हर्ष महाजन भी होटेल मरीना पहुंचे और नवविवाहित दंपति को शुभकामनाएं दी। महाजन की उपस्थिति की खास चर्चा हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल आपदा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा पिछले 20 साल का रिकॉर्ड

हर्ष जीते गए थे चुनाव

हर्ष महाजन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी रहे हैं। कांग्रेस के विधायकों ने राज्यसभा चुनावों के वक्त क्रॉस वोट किया था। इसी के चलते हर्ष महाजन चुनाव जीत गए थे।

विदेश में हैं CM सुक्खू

विक्रमादित्य व अमरीन के रिसेप्शन में CM, डिप्टी CM व कुछ कैबिनेट मंत्री नहीं पहुंचे। गौरतलब है कि CM सुक्खू विदेश गए हुए हैं। वहीं डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बिहार में चल रही मीटिंग में हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की महिला पुलिस अधिकारी का आरोप : कांस्टेबल ने हाथ पकड़कर बोला- स्टार उतार दूंगा

चंडीगढ़ में हुई शादी

बता दें कि 22 सितंबर को विक्रमादित्य सिंह और अमरीन कौर शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित गुरुद्वारे में शादी की थी। आज परिवार की ओर से रिसेप्शन दी गई है जिसमें खास मेहमान शिरकत कर रहे हैं।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख