राजनीति

#विविध

November 12, 2025

16 घर राख होने के बाद जागी सरकार, अब मंत्री विक्रमादित्य ने किया सड़क बनाने का वादा

लोगों की आंखों के सामने उजड़ गए उनके आशियाने

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal News

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 10 नवंबर को एक भीषण अग्निकांड हुआ था। आगजनी में 16 मकान जलकर राख हो गए। अब सरकार की ओर से मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि क्यों अबतक गांव को सड़क से नहीं जोड़ा गया। साथ ही उन्होंने गांव वालों की मदद करने का आश्वासन भी दिया। सिंह ने राजा वीरभद्र फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से 3 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा भी की। हालांकि जब सब राख हो गया तो सरकार होश में आई है।

16 मकान जलकर हो गए थे राख

घटना कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल की है। यहां की नोहांडा पंचायत के झनियार गांव में आगजनी हुई थी। इसमें 16 मकान जलकर राख हो गए थे। इसमें 2 मंदिर व 4 गौशालाएं भी आग की की चपेट में आ गई थीं। 

यह भी पढ़ें: सुक्खू सरकार यहां मनाने जा रही 3 साल का जश्न- जनता के सामने रखा जाएगा रिपोर्ट कार्ड

पीड़ित परिवारों को दिया सांत्वना

आगजनी में कई परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। इसी की जायजा लेने अब लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा किया है। मंत्री ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दिया।

प्रभावितों के साथ खड़ी है सरकार

सिंह ने कहा कि CM सुक्खू ने उन्हें खुद यहां भेजा है ताकि स्थिति का जायजा लिया जा सके। सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है। झनियार के लोगों को उचित सरकारी सहायता दी जाएगी। पुनर्वास कार्य सूचना मिलते ही शुरू कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : शौचालय गई थी महिला, घर में घुसकर पड़ोसी ने की नीच हरकत; अब मिली ये सजा

घरों का बीमा करवाना आवश्यक

सिंह ने कहा कि झनियार बहुत पुराना व पारंपरिक वास्तुकला वाला गांव है। ऐसे पुराने गांव को संरक्षित रखने के लिए लोगों को अपने घरों का बीमा करवाना चाहिए। आगजनी की घटनाओं को देखते हुए अब सरकार बीमा करवाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

अब सड़क से जुड़ेगा झनियार गांव

सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-4 में इस क्षेत्र को शामिल किया गया था लेकिन तय मापदंड़ों के अनुसार जनसंख्या कम होने से ये क्षेत्र इससे छूट गया था। मंत्री ने आश्वासन दिया कि झनियार गांव को सड़क से जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में 'बच्चे' से पकड़ा गया लाखों का चिट्टा, लगाया था ऐसा जुगाड़- देख पुलिस भी रह गई दंग

मंदिर पुनर्निर्माण में करेंगे सहायता

सिंह ने गांव में वॉटर टैंक बनाने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही जिला प्रशासन को नुकसान की रिपोर्ट भी जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। सिंह ने कहा है कि सरकार व प्रशासन मंदिरों के पुनर्निमाण में भी मदद करेगा।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख