#विविध
August 27, 2025
हिमाचल में SUNROOF से बाहर निकल हीरोपंती करना पड़ेगा भारी, भरना पड़ेगा मोटा चालान
हिमाचल पुलिस ने दी चेतावनी
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश टूरिस्ट स्टेट है। बड़ी संख्या में यहां लोग घूमने आते हैं। जो पर्यटक अपने गाड़ी लेकर हिमाचल पहुंचते हैं, वो अकसर अपनी गाड़ी के सनरूफ से निकलर ठंडी हवा का आनंद लेने लगते हैं। कई बारे तो मस्ती करने की हदें तक पार कर दी जाती हैं। इसी कड़ी में हिमाचल सरकार ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा गया है कि सनरूफ से बाहर निकले तो पिक्चर वायरल होगी लेकिन चालान के साथ। आइए जानते हैं इससे जुड़ी जानकारी।
सनरूफ गाड़ी की छत पर लगी शीशे की खिड़की है। इसे एक बटन की मदद से खोल सकते हैं और बंद भी कर सकते हैं। इसे कंट्रोल करने पावर ड्राइवर सीट के पास होती है। सनरूफ कई प्रकार के हो सकते हैं।
सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस सनरूफ से बाहर निकलने पर जुर्माना लगा सकती है। ये जुर्माना मोटर वाहन अधिनियम की धारा-184 के तहत लगाया जाता है। इतना ही नहीं, जेल भी जाना पड़ सकता है।
सनरूफ का असली इस्तेमाल गाड़ी में प्राकृतिक रोशनी लाना है। बिना खिड़कियां खोले हवा अंदर आने के लिए सनरूफ खोला जाता है। हालांकि लोग इसका इस्तेमाल एकदम उल्टी दिशा में करते हैं। वे इसे मौज-मस्ती के लिए समझते हैं।
आजकल देखा जाता है कि लोग छोटे-छोटे बच्चों के लिए सनरूफ खोल देते हैं। बच्चे तो बच्चे, वो रोमांच महसूस कर सनरूफ से बाहर निकलना इंजॉय करने लगते हैं। ऐसा करना बिल्कुल भी सेफ नहीं होता।
जरा सोचिए अगर उस वक्त अचानक ब्रेक लगाई जाए जब बच्चे सनरूफ से बाहर निकले हुए हैं तो बच्चों को कितनी ज्यादा चोट लग सकती है। अगर ब्रेक से लगा झटका बड़ा हो तो बच्चे जंप खाकर गाड़ी से बाहर भी निकल सकते हैं।