#विविध

April 16, 2025

हिमाचल प्रदेश इस मामले में फिर बना देश का टॉपर, जानें सीएम सुक्खू को मिला कौन सा पुरस्कार

सीएम ने नागरिक सेवाओं को ऑनलाइन करने को कहा

शेयर करें:

himachal news

शिमला। हिमाचल प्रदेश ने देश में फिर टॉप किया है। इस बार राज्य को यह सम्मान देशभर में बच्चों के सबसे ज्यादा आधार कार्ड बनवाने के मामले में मिला है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से दिल्ली में मिले इस सम्मान को बुधवार को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदान किया गया गया।

64% आधार कवरेज

सीएम को यह पुरस्कार उनके प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस) गोकुल बुटेल ने भेंट किया।

 

यह भी पढ़ें: टूरिस्ट सीजन से पहले अकेले कुल्लू में मिले 6 जर्जर पुल, अब सबकी होगी जांच

 

पुरस्कार मिलने पर खुशी जताते हुए सीएम ने कहा कि यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश में बच्चों तक आधार कार्ड की सार्वभौमिक कवरेज सुनिश्चित करने में सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाती है। हिमाचल ने 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में 64% आधार कवरेज हासिल की है, जो देश में सर्वाधिक है।

इसलिए मुमकिन हुई यह उपलब्धि

बुटेल ने कहा कि यह कामयाबी स्वास्थ्य विभाग और राज्य के आधार ऑपरेटरों के बीच समन्वय के कारण मुमकिन हुई है। राज्य के हर डिलीवरी प्वाइंट को इस मकसद के लिए नजदीकी आधार ऑपरेटर से जोड़ा गया था, जिससे संस्थागत प्रसव के दौरान नवजात शिशुओं का नामांकन सुनिश्चित हुआ।

 

यह भी पढ़ें: ई-बसों के ऑर्डर देकर फंसी HRTC, सप्लाई में देरी की भरपाई अब डीजल बसों से होगी

वार्षिक रिपोर्ट कार्ड भी सौंपा

सीएम ने हिमाचल के डिजिटल प्रौद्योगिकी विभाग को निर्देश दिए हैं कि राज्य सरकार की ओर से नागरिकों और व्यापारियों को दी जाने वाली सुविधाएं ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन हों, ताकि लोगों को भटकना न पड़े।

बुटेल ने सीएम को विभाग की 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट कार्ड भी भेंट की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, सचिव राखिल काहलों, निदेशक डॉ. निपुण जिंदल, अतिरिक्त निदेशक राजीव शर्मा और संयुक्त निदेशक अनिल सेमवाल भी उपस्थित रहे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख