#विविध

July 14, 2025

हिमाचल पुलिस के ADGP ने क्यों ली समय से पहले रिटायरमेंट ? सामने आई बड़ी वजह- यहां जानें

डॉ. जेपी सिंह किस पार्टी में होंगे शामिल, तय नहीं

शेयर करें:

ADGP JP Singh

शिमलाहिमाचल प्रदेश पुलिस में एक अहम पद संभाल रहे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यानी ADGP डॉ. जेपी सिंह ने समय से पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली है। डॉ. सिंह अभी 31 जुलाई 2027 तक सेवा में रह सकते थे, लेकिन उन्होंने तय समय से तीन साल पहले ही कार्यमुक्त होने का निर्णय लिया। उनके इस फैसले के पीछे राजनीति में उतरने की तैयारी बताई जा रही है।

राजनीतिक पारी की तैयारी

जानकारी के अनुसार, बिहार के छपरा जिले के मांझी प्रखंड स्थित टेघड़ा गांव से ताल्लुक रखने वाले डॉ. जेपी सिंह अब अपने गृह राज्य में राजनीतिक पारी शुरू करने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार वे छपरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार में ये कैसा "सुख"? लोग बोले- स्मार्ट मीटर बने मुसीबत, आ रहे मोटे बिल

उनकी वीआरएस की खबर सामने आते ही राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वे किसी बड़े राष्ट्रीय दल से हाथ मिला सकते हैं।

2001 बैच के हैं IPS अधिकारी

2001 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. सिंह ने हिमाचल में कांगड़ा में प्रोबेशनर के तौर पर अपनी सेवाएं शुरू की थीं। इसके बाद वे एएसपी कांगड़ा, राज्यपाल के ADC, SP चंबा, SP सिरमौर, SP इंटेलिजेंस जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे।

यह भी पढ़ें : HRTC बस ड्राइवर की करतूत, रात को बिना हेडलाइट के चलाई गाड़ी- निगम ने लिया एक्शन

इसके अलावा वे IG दक्षिण रेंज, IG उत्तर रेंज और विजिलेंस में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वीआरएस लेने से पहले वे ADGP CID के पद पर तैनात थे। उनके नेतृत्व में खुफिया शाखा ने कई मामलों में उल्लेखनीय कार्य किया था। जनता के बीच उनकी छवि एक ईमानदार, सख्त लेकिन जनहित में फैसले लेने वाले अधिकारी की रही है।

किस पार्टी में होंगे शामिल, तय नहीं

बहरहाल, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वे किस राजनीतिक दल में शामिल होते हैं और आने वाले विधानसभा चुनावों में उन्हें जनता का कितना समर्थन मिलता है। हिमाचल में लंबी और निष्कलंक सेवा के बाद डॉ. जेपी सिंह का राजनीतिक सफर किस दिशा में जाएगा, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख