#विविध

March 19, 2025

हिमाचल में आज बारिश-बर्फबारी के आसार: ठंड का प्रकोप रहेगा जारी, यहां जानें पूरी डिटेल

चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी

शेयर करें:

HIMACHAL WEATHER

शिमला। हिमाचल प्रदेश के उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिलों के पर्वतीय क्षेत्रों में आज हल्के हिमपात की संभावना है। जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।

तीन दिन तक खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने यह भी पूर्वानुमान जताया है कि चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिलों के पहाड़ी क्षेत्रों में अगले तीन दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ और सुहावना रहेगा। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पंचायत सचिव 5 हजार रुपए रिश्वत लेते धरा, अगले माह होना था प्रमोशन

22 मार्च से मौसम में सुधार की संभावना

22 मार्च से पूरे प्रदेश में मौसम में सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस दिन से प्रदेश भर में धूप खिलने की संभावना है, जिससे तापमान में वृद्धि हो सकती है। 

तापमान में बढ़ोतरी

पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। इस दौरान भुंतर में तापमान में सबसे ज्यादा 2.9 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। 

 

यह भी पढ़ें : पंजाब में HRTC बस में तोड़फोड़: डंडे और पत्थर बरसाए, चेहरा ढक कर आए थे बदमाश

मार्च में सामान्य से अधिक बारिश और बर्फबारी

मार्च महीने में इस साल सामान्य से 11 प्रतिशत अधिक बारिश और बर्फबारी हुई है। 1 से 18 मार्च तक प्रदेश में 67.7 मिलीमीटर बारिश होती है, जबकि इस बार 75.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है, जबकि अन्य 9 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पूर्व विधायक राजेंद्र राणा की पत्नी और बेटे पर चोरी का आरोप, FIR दर्ज

शिमला के रिज पर टूरिस्टों की भीड़

वहीं, शिमला के रिज पर टूरिस्टों की भीड़ देखी जा रही है, जो यहां के ठंडे मौसम का आनंद लेने और शहर की खूबसूरती को निहारने आ रहे हैं। मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद एक बार फिर प्रदेश में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख