राजनीति

#विविध

March 6, 2025

हिमाचल: अभी और सताएगी ठंड, कई शहरों का तापमान माइनस में- जानिए कब बदलेगा मौसम

मार्च के महीने में बनी रहेगी ठंडक

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

WEATHER REPORT

शिमला। हिमाचल पिछले दिनों हुई बारिश-बर्फबारी के बाद अब एक बार फिर मौसम अपना रंग बदलने वाला है। बताया जा रहा है कि 9 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा एक्टिव होगा। जिसके बाद एक बार फिर प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार होंगे। 

11 मार्च से बारिश 

जानकारी के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा एक्टिव होने के कारण 11 मार्च तक बारिश और बर्फबारी के आसार है। मौसम से बदलाव 9 मार्च से ही देखने को मिल जाएगा। अधिक ऊंचाई वाले इलाके में 9 मार्च को ठंडी हवाएं चलना शुरू हो जाएगी। तापमान लुड़के की भी संभावना जताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें : सरकारी जमीन पर महिला प्रधान ने किया था कब्जा, हुई बर्खास्त- BJP से है नाता

भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना

बताते चलें कि 10 मार्च को अधिक ऊंचे क्षेत्रों के साथ-साथ मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज होगी, जिसके बाद बारिश के भी आसार जताए जा रहे हैं। वहीं, 11 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम खराब हो जाएगा और इस दिन बारिश की संभावना है। 

मार्च में भी ठंड जारी

बता दें कि मार्च के दूसरे सप्ताह में भी मौसम में ठंड का असर जारी रहेगा और ऐसा लग रहा है कि अगले कुछ दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। खासकर रात के समय शीतलहर के कारण ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कुछ प्रमुख शहरों का तापमान माइनस में जा चुका है। 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार वाह! बिना गलती के अफसर का किया डिमोशन- जानें क्या है पूरा मामला

यहां माइनस में तापमान 

मनाली, कुकुमसेरी, ताबो, भरमौर और कल्पा जैसे पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। इनमें कुकुमसेरी का तापमान सबसे कम -12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा, प्रदेश के कुछ इलाकों जैसे डलहौजी और नाहन में अधिकतम तापमान नॉर्मल से काफी नीचे चला गया है, जिससे ठंड और भी महसूस हो रही है। केलांग में तो अधिकतम तापमान माइनस में है, जो इस समय काफी असामान्य है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख