राजनीति

#विविध

June 14, 2025

हिमाचल में दौड़ रही दूसरे राज्यों की वोल्वो बसें- HRTC को लग रहा भारी चूना, क्या कर रही सरकार?

ऑल इंडिया परमिट के नाम पर हिमाचल में दौड़ रही बाहरी वोल्वो बसें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

volvo bus scam

शिमला। हिमाचल में एक नई चुनौती ने सरकार और परिवहन निगम की नींद उड़ा दी है। केंद्र सरकार की ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट नीति का फायदा उठाकर दूसरे राज्यों की वोल्वो बसें खुलेआम हिमाचल में पर्यटक लाने और ले जाने का काम कर रही हैं, लेकिन इससे हिमाचल रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (HRTC) को हर बस
पर हजारों का घाटा हो रहा है।

कैसे हो रहा नुकसान?

बता दें कि HRTC की वोल्वो बस पर निगम को हर दिन करीब 15 हजार रुपये का सीधा घाटा हो रहा है। डबल डेकर टूरिस्ट परमिट लेकर ये बसें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू जैसे राज्यों से शिमला, मनाली, डल्हौजी, धर्मशाला तक सवारियों को लाती हैं। इनका किराया HRTC की बसों से कम है और साथ ही यात्रियों को चाय-पानी, ब्रेकफास्ट तक फ्री दिया जाता है। ऐसे में स्वाभाविक है कि आम सवारी निजी वोल्वो का ही चुनाव करेगी।

यह भी पढ़ें : शिमला होटल कांड - बर्थडे सेलिब्रेशन पर बीयर की बोतल से छीने भाई के प्राण, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लाखों के घाटे में पहुंच जाता है HRTC

एक अनुमान के मुताबिक, हर महीने लाखों रुपये का नुकसान सिर्फ HRTC को हो रहा है। यह सीधा असर न केवल राज्य की आय पर पड़ रहा है, बल्कि प्रदेश में चल रही सरकारी बस सेवाओं की साख और आर्थिक स्थिति पर भी चोट कर रहा है।

रोक नहीं सकती सरकार?

डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने स्वीकार किया है कि दूसरे राज्यों की बसों को रोकना आसान नहीं है क्योंकि ये बसें केंद्र सरकार के तहत ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट के तहत तीन लाख रुपये टैक्स देकर वैध रूप से चलती हैं। राज्य सरकार केवल इनसे एसआरटी (Special Road Tax) वसूल सकती है, जो बेहद नाममात्र होती है।

यह भी पढ़ें : विमल नेगी मामला: हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी CBI, हो सकती है कई गिरफ्तारियां

सरकार ने क्या किया?

  • सभी आरटीओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे अवैध बस संचालन पर नजर रखें।
  • पर्यटन स्थलों पर सुबह-सवेरे लाइन लगाकर खड़ी इन बसों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी।
  • हिमाचल सरकार अब यह मसला केंद्र सरकार के समक्ष उठाने जा रही है, ताकि राज्य को हो रहे घाटे का समाधान निकाला जा सके।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख