#विविध
February 26, 2025
हिमाचल में इन वाहनों का टोल टैक्स बढ़ा- पर्यटकों की भी होगी जेब ढीली
हिमाचल में बाहरी राज्यों के वाहनों के लिए टोल शुल्क बढ़ा
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक अप्रैल से बाहरी राज्यों के वाहनों के लिए टोल बैरियर शुल्क में बढ़ोतरी की जा रही है। इस नए आदेश के अनुसार, निजी वाहनों पर 10 रुपये और अन्य वाहनों पर 20 रुपये तक शुल्क बढ़ेगा। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए यह नया प्रवेश शुल्क लागू किया जाएगा।
नए शुल्क की दरें
यह भी पढ़ें : हिमाचल आ रही कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल : नए संगठन को लेकर बैठक- CM, मंत्री समेत MLA बुलाए
प्रदेश के मालवाहक वाहनों पर भी शुल्क
यह शुल्क हिमाचल प्रदेश में पंजीकृत मालवाहक वाहनों पर भी लागू होगा, और प्रदेश के वाहनों को प्रवेश शुल्क में कोई छूट नहीं दी जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में अगले 4 दिन होगी हेवी स्नोफॉल, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी
टोल बैरियरों की संख्या
प्रदेश के 55 टोल बैरियरों के लिए कर एवं आबकारी विभाग ने प्रवेश शुल्क की दरें तय की हैं। यह शुल्क बढ़ोतरी बाहरी वाहनों के प्रवेश पर प्रभाव डालने वाली है, और इस फैसले से राज्य के राजस्व में बढ़ोतरी का अनुमान है।