#विविध
February 27, 2025
हिमाचल: महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवलिंग पर भक्तों ने चढ़ाई चांदी की परत
शिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में भारी भीड़
शेयर करें:

सोलन। शिवरात्रि पर्व के अवसर पर क्षेत्रभर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रही। विशेष रूप से परवाणु शहर के सैक्टर चार स्थित प्राचीन शिव मन्दिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही भक्तों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और श्रद्धा भाव से उनका आशीर्वाद लिया। इस दिन को और भी पवित्र बनाने के लिए शिव मन्दिर में एक विशेष आयोजन किया गया।
मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर चार किलो चांदी की परत चढ़ाई गई। स्थानीय निवासी गिरीश शर्मा ने बताया कि इस कार्य को स्थानीय निवासियों के सहयोग से पूरा किया गया है। चांदी की परत चढ़ाने से मन्दिर की भव्यता और धार्मिक महत्व में इजाफा हुआ है और श्रद्धालुओं का उत्साह दोगुना हो गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल BJP प्रदेश अध्यक्ष को लेकर खींचतान- 3 गुटों में फंसा पेंच, इन नामों पर सहमति नहीं
बता दें कि इस मंदिर को लेकर लोगों में काफी भक्ति है। वहीं, इस मंदिर में हुए महा आयोजन के दौरान इतना बड़ा दान पहली बार हुआ । यह क्षेत्र के लोगों की भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था को दर्शाता है। शिवरात्रि के दिन इस तरह के आयोजन धार्मिक भावना और एकता को मजबूत करने का एक अहम माध्यम बनते हैं।
यह भी पढ़ें : मंडी शिवरात्रि में शिरकत करेंगे 200 देवी-देवता- आज शाही जलेब, उमड़ेगी हजारों की भीड़
बता दें कि प्रदेश में शिवरात्रि का अत्यधिक धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। यह पर्व भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए समर्पित होता है। पूरे प्रदेश में शिवालयों में श्रद्धालु उपवासी रहकर रात्रि जागरण करते हैं और शिवलिंग पर जल चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यह पर्व भक्तों की आस्था और भक्ति को दर्शाता है।