#विविध
March 10, 2025
हिमाचल की प्रतिभा रांटा ने बॉलीवुड सुंदरियों को पछाड़ा, पहली ही फिल्म में जीत लाई सबसे बड़ा अवार्ड
हिमाचल की बेटी का बॉलीवुड में शानदार कदम - परिवार बेहद खुश
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की प्रतिभा रांटा ने इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स 2025 में अपनी शानदार एक्टिंग से समां बांधते हुए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है। यह अवॉर्ड उन्हें फिल्म लापता लेडीस के लिए मिला है। बता दें कि प्रतिभा रांटा के लिए यह फिल्म काफी महत्त्वपूर्ण थी।
प्रतिभा रांटा हिमाचल प्रदेश के शिमला ज़िले के रोहड़ू उपमंडल के दरोटी गांव की रहने वाली हैं. दरोटी गांव, नवार घाटी में स्थित है. प्रतिभा ने शिमला के चैल्सी स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की है. इसके बाद, उन्होंने मुंबई में फ़िल्म मेकिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की. उनका यह अवॉर्ड इस बात का प्रतीक है कि हिमाचल की प्रतिभाएं भी बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ने में सक्षम हैं। उनकी यह सफलता न केवल उनके लिए, बल्कि हिमाचल प्रदेश के लिए भी गर्व का कारण बनी है। यह अवॉर्ड उन्हें अपनी मेहनत, संघर्ष और अभिनय की कला के प्रति समर्पण के कारण मिला।
बताते चलें कि लापता लेडीस फिल्म में अपनी बेहतरीन अदाकारी से प्रतिभा रांटा ने दर्शकों का दिल जीता। फिल्म में उनके रोल को सराहा गया और उनके अभिनय ने साबित कर दिया कि वह आने वाले समय में बॉलीवुड की एक बेहतरीन अभिनेत्री बन सकती हैं। 'लापता लेडीस' ने अपनी जबरदस्त प्रस्तुति से इतिहास रच दिया, क्योंकि इस फिल्म ने कुल 10 अवॉर्ड्स जीतकर अपनी अद्वितीय सफलता का परचम लहराया।
IIFA 2025 के अन्य प्रमुख अवॉर्ड्स विजेता:
OTT और वेब सीरीज के अवॉर्ड्स: