#विविध

February 22, 2026

मंडी शिवरात्रि में स्थान बदलने से देवता नाराज- देव नियम तोड़ने पर दी चेतावनी, भुगतने होंगे परिणाम

सराज घाटी के देव पुंडरीक ऋषि का संदेश, मर्यादा तोड़ी तो भुगतने होंगे परिणाम

शेयर करें:

mahashivratri

मंडी। ढोल-नगाड़ों, देव रथों और श्रद्धा की भीड़ के बीच इस बार हिमाचल प्रदेश की मंडी की ऐतिहासिक शिवरात्रि में एक अलग ही संदेश गूंजा। सराज घाटी के आराध्य देव पुंडरीक ऋषि ने देववाणी के माध्यम से साफ कहा देव परंपराओं और प्राचीन मर्यादाओं के साथ खिलवाड़ किया गया तो इसके परिणाम गंभीर होंगे।

देव परंपराओं को लेकर सख्त संदेश

मंडी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान देववाणी सुनाई गई। देवता के पुजारी सोहन ने बताया कि संदेश में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि देवस्थलों की पवित्रता, पारंपरिक नियमों और सदियों से चली आ रही व्यवस्थाओं को बदला नहीं जाना चाहिए। यदि ऐसा हुआ तो देवभूमि को संकटों का सामना करना पड़ सकता है।

 

यह भी पढ़ें :हिमाचल : घर में तोड़फोड़ का काम बना काल- खेलते बच्चे पर गिरी ईंट, अस्पताल में तोड़ा दम

आने वाले समय को लेकर जताई चिंता

देववाणी में भविष्य को लेकर भी संकेत दिए गए। बताया गया कि आने वाले समय में देश-दुनिया और हिमाचल प्रदेश पर प्राकृतिक या अन्य प्रकार के संकट गहरा सकते हैं। हालांकि देवता ने यह भी आश्वस्त किया कि अठारह करडू देवता अपनी रक्षा छाया बनाए रखेंगे, लेकिन इसके लिए समाज को मर्यादाओं का पालन करना होगा।

 

यह भी पढ़ें :हिमाचल में बच्चा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़- 3 अरेस्ट, एक नवजात का रेस्क्यू- पंजाब तक फैला है जाल

आसन बदलने पर जताई नाराजगी

मंडी की शिवरात्रि और कुल्लू का अंतर्राष्ट्रीय दशहरा अठारह करडू देवताओं के प्रमुख आयोजन हैं, जिनकी अपनी अनुशासित परंपरा है। इन व्यवस्थाओं से छेड़छाड़ को देव मर्यादा का उल्लंघन माना गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सुनसान जगह खड़ी कार में 2 युवतियों संग मिला एक युवक, बड़े गिरोह का हुआ पर्दाफाश

छोटी काशी पर रहेगा देव आशीर्वाद

चेतावनी के साथ देवता ने आशीर्वचन भी दिए। संदेश में कहा गया कि छोटी काशी यानी मंडी पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। देवता सदैव रक्षा कवच बनकर खड़े रहेंगे, लेकिन प्रशासन और समाज दोनों को देव संस्कृति को उत्सव भर न मानकर जीवन का हिस्सा समझना होगा। इस देववाणी ने महोत्सव के बीच आस्था और अनुशासन दोनों पर गंभीर विमर्श खड़ा कर दिया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख