राजनीति

#विविध

August 8, 2025

हिमाचल : डॉक्टर हैं विधायक जनक राज, शादी समारोह में कर देते हैं मरीजों की जांच

शादी में लगी मरीजों की लाइन

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

MLA Janak Raj Doctor

चंबा। हिमाचल प्रदेश के एक विधायक ऐसे हैं जो राजनीति तो जानते ही हैं लेकिन वो मरीजों का इलाज भी कर देते हैं। आखिर विधायक कैसे मरीजों की जांच कर सकता है। हाल ही में ये विधायक एक शादी समारोह में गए थे जहां उन्होंने मरीजों की जांच की। फिर क्या था, एक मरीज की जांच के बाद मरीजों की लाइन लग गई।

सेहत की जांच की गुहार

तुरगंडा गांव में एक शादी समारोह चल रहा था। सब अपनी मौज में थे। इस सब के बीच एक बुजुर्ग महिला पगड़ी पहने मेहमान के सामने सेहत की जांच करने की गुहार लगाती है। ये मेहमान थे भरमौर विधायक जनक राज। विधायक जी के पास मेडिकल उपकरण नहीं थे। ऐसे में उन्होंने मोबाइल की सहायता से जांच शुरू की। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : करंट लगने से महिला और जवान लड़के ने तोड़ा दम, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

कमरे में लगा ली OPD

विधायक ने फिर एक बच्ची की पीठ पर कान लगाकर धड़कनों का अंदाजा लगाया। मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी। ऐसी स्थिति बन गई कि विधायक जी को शादी के माहौल के बीच एक कमरे में OPD लगानी पड़ी। अब आप सोच रहे होंगे कि विधायक ने डॉक्टर का काम कैसे कर दिया। दरअसल विधायक जनक राज डॉक्टर जनक राज भी हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से बारात निकलने की हो रही थी तैयारी, चाची को लगा करंट- राख हुई खुशियां

लगी मरीजों की भीड़

अकसर देखा जाता है कि जब भी कोई विधायक शादी समारोह में पहुंचता है तो लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर विधायक को घेर लेते हैं लेकिन भरमौर के विधायक ऐसे हैं जो किसी भी समारोह में जाएं तो उनके पास मरीजों की भीड़ लग जाती है। फिर उन्हें कोई जगह देखकर OPD लगानी पड़ती है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: अस्पताल में शराब के नशे में धुत्त होकर पहुंचीं दो महिला नर्स, मरीजों में मचा हड़कंप

सुपर स्पेशलिस्ट डिग्री

आपको बता दें कि डॉक्टर जनक साधारण नहीं बल्कि सुपर स्पेशलिस्ट डिग्री धारक हैं। वो न्यूरो सर्जरी में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने जनरल सर्जरी में MS भी कर रखी है। साधारण परिवार के जनक राज ने काम करते हुए MBBS की। डॉ. जनक राज खुद जनजातीय जीवन की कठिनाइयों को पार कर न्यूरो सर्जन बने हैं, ऐसे में वो आम लोगों के दर्द को जानते हैं।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख