राजनीति

#हादसा

August 8, 2025

हिमाचल : घर से बारात निकलने की हो रही थी तैयारी, चाची को लगा करंट- राख हुई खुशियां

मेहंदी का फंक्शन चल रहा था और हो पसर गया मातम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

HAMIRPUR MARRIAGE HOUSE

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक शादी वाले घर में मातम पसरा गया है। जिस घर में बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थी। उसी परिवार की एक सदस्य की करंट लगने के कारण दुखद मौत हो गई है।

शादीवाले घर में मातम

बताया जा रहा है कि दूल्हा मृतका का भतीजा लगता है। महिला की मौत के बाद शादीवाले घर में मातम पसरा हुआ है। जहां पहले शादी की धूम मची हुई थी। वहीं, अब पूरे घर में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : करंट लगने से महिला और जवान लड़के ने तोड़ा दम, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

महिला को लगा करंट

यह मामला हमीरपुर जिले के सुजानपुर की चमियाना पंचायत से सामने आया है। जहां एक घर में दूल्हे के हाथों में शादी की मेहंदी लगाई जा रही थी। इसी दौरान उसकी चाची खेत में चारा लेने गई थी- जहां पर उसको करंट लग गया और उसकी मौत हो गई।

घर का कर रही थी काम

मृतका की पहचाान 45 वर्षीय कैरों देवी के रूप में हुई है- जो कि बुहला गांव की रहने वाली थी। हादसे के वक्त कैरों देवी घर का काम कर रही थी। इस दौरान अचानक उसे करंट लगा और वो बेसुध होकर गिर गई। परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे सुजानपुर अस्पताल ले जाया गया- जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : उफनती खड्ड में फंस गए पति-पत्नी, दिल्ली से विधायक ने संभाला मोर्चा- सुरक्षित निकाले

आनी थी डोली, उठी अर्थी

बताया जा रहा है कि गुरुवार को मेहंदी का कार्यक्रम था और आज शानी शुक्रवार को बारात जानी थी। इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। जिस घर पर बेटे ने नई दुल्हन की डोली लानी थी- अब उसी घर से उसकी चाची की अर्थी उठेगी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में माहौल गमगीन बना हुआ है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख