राजनीति

#विविध

August 20, 2025

हिमाचल : आज भी घर नहीं पहुंची शहीद अरुण की पार्थिव देह, 3 दिन से बेटे का इतंजार कर रहे परिजन

हिमाचल का वीर सपूत सियाचिन में हुआ शहीद

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Martyr

लाहौल-स्पीति। हिमाचल प्रदेश का जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति इन दिनों गहरे शोक में डूबा हुआ है। किशोरी गांव के रहने वाले अरुण कुमार रविवार को देश की रक्षा करते हुए सियाचिन की कठोर परिस्थितियों में वीरगति को प्राप्त हो गए। परिवार और पूरा इलाका तीन दिनों से अपने लाल की पार्थिव देह का इंतजार कर रहा है, लेकिन खराब मौसम ने इस अंतिम यात्रा में बाधा डाल दी है।

सियाचिन ग्लेशियर ने छीना होनहार बेटा

अरुण कुमार को अचानक सिर में तेज दर्द हुआ और देखते ही देखते उन्होंने अंतिम सांसें ले लीं। उस समय वे सियाचिन ग्लेशियर पर ड्यूटी दे रहे थे, जहां तापमान शून्य से भी 50 डिग्री नीचे चला जाता है। महज दो हफ्ते पहले ही उन्होंने वहां अपनी सेवा शुरू की थी, लेकिन इतनी कम उम्र में देश की रक्षा करते हुए उनका जीवन थम गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में स्कूली बच्चों की करतूत- छुट्टी के लिए बनाया फर्जी नोटिस और इंटरनेट पर कर दिया वायरल

परिजनों की आंखें बेटे की राह देख रही हैं

रविवार को भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर अरुण की पार्थिव देह लेकर लेह से चंडीगढ़ पहुंचा था। योजना थी कि जल्द ही उनके पैतृक गांव लाया जाएगा, लेकिन खराब मौसम के कारण अभी तक पार्थिव शरीर लाहौल घाटी नहीं पहुंच पाया। इस वजह से परिवारजन और गांव के लोग गमगीन माहौल में अपने बेटे के अंतिम दर्शन का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सदन में गूंजा IND vs PAK मैच का मुद्दा- MLA बोले, मोदी सरकार-BCCI को सचिवालय से भेजें प्रस्ताव

पूरे सैन्य सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई

जैसे ही मौसम साफ होगा, अरुण कुमार की पार्थिव देह को उनके घर लाया जाएगा। गांव और आसपास के लोग भी इस क्षण का इंतजार कर रहे हैं, ताकि अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दे सकें। सेना की परंपरा के अनुसार उन्हें पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख