#विविध

March 2, 2025

हिमाचल: सात समंदर पार फैली मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव की खुश्बू, 6 देशों के कलाकार पहुंचे 

हिमाचल समेत भारत के आधा दर्जन राज्यों के कलाकारों ने समा बांधा 

शेयर करें:

मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव

मंडी। हिमाचल प्रदेश में मंडी के मशहूर अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की खुश्बू सात समंदर पार तक फैल गई है। महोत्सव के तीसरे दिन कल्चरल परेड में दुनिया के 6 देशों के कलाकारों ने पारंपरिक परिधानों में नृत्य और करतब पेश कर समां बांध दिया। नगर और ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने डीसी ऑफिस से सेरी मंच होते हुए इंदिरा मार्केट तक आयोजित परेड को हरी झंडी दिखाई। 

 

देश और विदेश के कलाकार शामिल

 

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में इस बार यूक्रेन, थाईलैंड, श्रीलंका, मलेशिया और कजाकिस्तान के कलाकारों ने हिस्सा लिया। साथ ही जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कलाकार भी शामिल हुए। हिमाचल से चंबा के पांगी और भरमौर, शिमला, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, सिरमौर के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। मंडी जिले से मांडव्य कला मंच, संगीत सदन, अमर युवक मंडल और संकल्प युवक मंडल के कलाकार भी शामिल हुए। कुल 20 सांस्कृतिक दलों ने अपनी-अपनी संस्कृति की झलक दिखाई।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू दिल्ली दौरे पर: नए संगठन को लेकर करेंगे चर्चा, शिमला बैठे नेताओं की धुकधुकी बढ़ी

 

विदेशी कलाकारों ने किया नृत्य और करतब प्रस्तुत

 

मंत्री धर्माणी ने कहा कि यह आयोजन विभिन्न देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि इससे देव संस्कृति की महक पूरे भारत और विदेशों तक पहुंचेगी। विदेशी कलाकारों ने अपने पारंपरिक परिधानों में नृत्य और करतब प्रस्तुत किए। मंडी जिला के मांडव्य  कला मंच, संगीत सदन, अमर युवक मंडल, संकल्प युवक मंडल के कलाकार भी इस सांस्कृतिक परेड में शामिल हुए। उत्तर भारत और हिमाचल के 20 सांस्कृतिक दलों ने अपने-अपने क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक झलक पेश की। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड- अब इन महीनों में पड़ेगी प्रचंड गर्मी, हीटवेव छुड़ाएगी पसीने

 

दिखा देवलोक का भव्य नजारा 


शनिवार को पड्डल और वल्लभ डिग्री कॉलेज परिसर में देवलोक का अलौकिक नजारा देखने को मिला। यहां एक साथ सैकड़ों देवी-देवता विराजमान हुए। हजारों लोगों ने देवी-देवताओं के आगे शीश नवाया और सुख समृद्धि की कामना की। सैकड़ों देवलू बाम, करनाल, रणसिंगे और शहनाइयों से जुगलबंदी कर देवता की शान में देव ध्वनियां छेड़ते रहे। सोने-चांदी की पालकियों में सवार देवी-देवता एक दूसरे से मिलते नजर आए।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख