#विविध

August 3, 2026

हिमाचल : बारिश ने उजाड़ दिया गांव- फ्लैश फ्लड में बह गया स्कूल, कई घरों को भी भारी नुकसान

पहाड़ी से मलबा गिरा, सरकारी स्कूल का भवन ढहा

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

कुल्लू/शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से कुल्लू के निरमंड क्षेत्र में हालात बिगड़ गए हैं। फ्लैश फ्लड और भूस्खलन के कारण एक स्कूल भवन पूरी तरह ढह गया, जबकि कई दूसरे भवनों को भी नुकसान पहुंचा है। बाढ़ और मलबे की वजह से 500 से ज्यादा सेब के पौधे बर्बाद हो गए। खतरा बढ़ने पर कई लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले गए। कुछ लोगों ने तो सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में रात बिताई।

पहाड़ी से गिरा मलबा , 33 साल पुराना सरकारी स्कूल ढहा

पंचायत बारी के पांकवा गांव में साल 1993 में बना सरकारी प्राइमरी स्कूल भवन भारी मलबे की चपेट में आकर ढह गया। पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा सीधे स्कूल भवन पर आ गिरा, जिससे इमारत पूरी तरह खराब हो गई। गनीमत रही कि हादसा रात में हुआ, इसलिए स्कूल में बच्चे या स्टाफ मौजूद नहीं थे और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : PGI इलाज कराने गई महिला, घर पर नौकरानी ने कर दिया कांड- खोज में जुटी पुलिस

500 से ज्यादा सेब के पौधे बर्बाद, गोशालाओं को भी नुकसान

बारिश और बाढ़ के कारण इलाके में बागवानों को भी भारी नुकसान हुआ है। करीब 500 से ज्यादा सेब के पौधे नष्ट हो गए हैं। कई गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। प्रभावित परिवारों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। शुरुआती आकलन में लक्ष्मण राठौर, महेश्वर सिंह ठाकुर, हिमेश अजेय, श्याम सिंह, सेस राम और सोहन लाल समेत कई बागवानों के बगीचों को भारी नुकसान की बात सामने आई है।

 

Nirmand Flash Flood 1

भूस्खलन से मकान पर भी मंडराया खतरा

लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण सेस राम का मकान भी खतरे की चपेट में आ गया है। सुरक्षा को देखते हुए परिवार को मकान खाली करवाकर सुरक्षित जगह पहुंचाया जा रहा है। लगातार बारिश के बीच परिवार के सामने घर बचाने की चिंता भी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में आठवीं पास के लिए नौकरी : हर महीने 24 हजार तक मिलेगी सैलरी, जानें सबकुछ

मलबे में दब गया बच्चों का जरूरी रिकॉर्ड

स्कूल भवन के मलबे में बच्चों का शैक्षणिक रिकॉर्ड, जरूरी दस्तावेज और दूसरी सामग्री भी दब गई है। बचा हुआ भवन भी कभी भी गिर सकता है, जिससे अंदर जाकर सामान निकालना जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का तुरंत निरीक्षण करवाने और बच्चों की पढ़ाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही जरूरी रिकॉर्ड को सुरक्षित निकालने की भी मांग उठाई है।

 

Nirmand Flash Flood

टिकरी कैंची नाले में अचानक बढ़ा पानी, रातभर दहशत में रहे लोग

उधर, टिकरी कैंची नाले में अचानक पानी बढ़ने से आसपास के गांवों में डर का माहौल बन गया। कई परिवार पूरी रात जागते रहे। कुछ लोगों ने सुरक्षा के लिए अपने घरों में रहने के बजाय वाहनों में रात बिताई। वहीं छोए-छोए नाले में भी पानी का बहाव तेज हो गया, जिससे आसपास के लोगों की चिंता और बढ़ गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : विधवा मां का दर्द- PGI में जिंदगी की जंग लड़ रहा इकलौता बेटा, लोगों से मांगी मदद

ठियोग में कार पर गिरा पहाड़ी का मलबा 

वहीं, शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र में प्रेमघाट बाईपास सड़क पर पहाड़ी से गिरा मलबा एक कार पर जा गिरा। हादसे में HP 23 D-7742 नंबर की कार को काफी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वाहन में किसी व्यक्ति के मौजूद होने की सूचना नहीं है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख