#विविध

July 11, 2026

हिमाचल पुलिस स्टेशन के बाहर बुजुर्ग की मौ*त, परिजनों ने भेजा था सामान लाने- घर लौटी देह

दुकान के बाहर गिरने से आई चोट  

शेयर करें:

himachal kangra news

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां पर पुलिस थाने के सामने अचानक एक बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

दुकान के बाहर गिरने से आई चोट  

जानकारी के अनुसार, प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के शाहपुर से सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति बीते कल शुक्रवार को किसी काम से शाहपुर बाजार आया था। दोपहर के समय वह एक दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें चक्कर आ गया और वह सीधे जमीन पर गिर पड़े। गिरने से उनके माथे पर गंभीर चोट लग गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश बनी आफत, ताश के पत्तों की तरह गिरा पुल- मकानों पर मंडराया खतरा

लोगों ने दिखाई फुर्ती, लेकिन नहीं बच सकी जान

घटना होते ही आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए उन्हें उठाया और इलाज के लिए नजदीकी सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान 69 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र सत्यपाल निवासी पठानकोट के रूप में हुई है। 

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस की टीम अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है ताकि मौत की सही वजह का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मानसून में बरस रही आफत की बारिश, अब तक 17 लोगों की मौ.त, 120 से ज्यादा...

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी मौत की वजह साफ

ASP कांगड़ा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि बुजुर्ग की मौत अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई या फिर गिरने के दौरान लगी चोट इसकी वजह बनी।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख