#विविध
April 11, 2026
HRTC की सभी बसों में चिप लगवाएगी सरकार: इमरजेंसी बटन दबाते ही तुरंत पहुंचेगी मदद
महिलाओं और बुजुर्गों के लिए खास पहल
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में HRTC (हिमाचल पथ परिवहन निगम) की बसों में यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। अब HRTC की बसों में ऐसा आधुनिक सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे हर बस की लोकेशन रियल-टाइम में आसानी से ट्रैक की जा सकेगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस नई तकनीक से बसों की रियल-टाइम लोकेशन आसानी से ट्रैक की जा सकेगी। यानी बस कहां है और किस रूट पर चल रही है, इसकी पूरी जानकारी कंट्रोल रूम के साथ-साथ यात्रियों को भी मिल सकेगी। खासकर लंबी दूरी और पहाड़ी रूटों पर यह सिस्टम काफी मददगार साबित होगा, क्योंकि इससे बसों की सही स्थिति की निगरानी लगातार की जा सकेगी।
यह भी पढ़ें: सावधान हिमाचल! आज फिर बिगड़ेगा मौसम- 5 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
इन डिवाइस में एक इमरजेंसी बटन भी होगा, जिसे किसी भी आपात स्थिति में दबाने पर तुरंत कंट्रोल रूम को अलर्ट मिल जाएगा। इससे दुर्घटना, छेड़छाड़ या किसी भी तरह की इमरजेंसी में तुरंत मदद पहुंचाई जा सकेगी। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिहाज से इसे अहम कदम माना जा रहा है।
इस पूरे काम को पूरा करने के लिए हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को जिम्मेदारी दी गई है। अब यह संस्था कंपनियों से आवेदन लेगी, सही तकनीकी मानकों के हिसाब से उनका चयन करेगी और फिर धीरे-धीरे सभी बसों में यह सिस्टम लगवाया जाएगा।
यह भी पढ़ें : केंद्र की मोदी सरकार ने सुक्खू सरकार को दिया बड़ा तोहफा, करोड़ों के इस प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
केंद्र सरकार ने पहले ही सभी राष्ट्रीय परमिट वाली बसों में AIS (ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम) -140 डिवाइस और इमरजेंसी बटन लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसी के तहत HRTC भी अपने पूरे बेड़े को आधुनिक तकनीक से लैस करने जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से न सिर्फ यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि बस सेवाओं की निगरानी और गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।