#विविध

March 6, 2025

हिमाचल के प्रथम DGP आईबी नेगी पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

किन्नौर जिला के पैतृक गांव सांगला में किया अंतिम संस्कार

शेयर करें:

Himachal First DGP IB Negi

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के पहले व भूतपूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) इंद्र भगत नेगी को आज गुरुवार दोपहर बाद उनके पैतृक गांव सांगला में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इससे पहले जिला किन्नौर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके पैतृक गांव पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

 

इस दौरान डीसी किन्नौर डॉ अमित शर्मा, एसपी किन्नौर अभिषेक शेखर, रतन सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला शिमला, मेजर शशांक, उपमंडलाधिकारी (नागरिक) कल्पा, नवीन झाल्टा उपपुलिस अधीक्षक जिला किन्नौर व राज कुमार उपमंडल पुलिस अधिकारी सहित जिला के सैंकड़ो लोग आईबी नेगी के को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे।

 

यह भी पढ़ें : शिवधाम पर गरमाई सियासत: जयराम बोले- CM सुक्खू की 100 करोड़ की घोषणा झूठी

 

बता दें कि इंद्र भगत नेगी ने 93 वर्ष की उम्र में शिमला में अंतिम सांस ली। किन्नौर जिला से संबंध रखने वाले आईबी नेगी ने पुलिस में विभिन्न पदों पर बगुमूल्य सेवाएं दीं। उनकी सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

HP पुलिस के पहले DGP का निधन

नेगी का जन्म 31 अक्टूबर, 1932 को हिमाचल के किन्नौर जिले के सांगला गांव में हुआ था। आईबी नेगी 1958 बैच के IPS अधिकारी थे। नेगी ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सरकारी जमीन पर महिला प्रधान ने किया था कब्जा, हुई बर्खास्त- BJP से है नाता

आईबी नेगी ने 1975 में राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय का प्रशिक्षण लिया। साल 1978 में दिल्ली पुलिस आयुक्तालय की स्थापना में उनकी अहम भूमिका रही। नेगी ने माउंट आबू में CRPF अकादमी के उप निदेशक और SSB शिमला में निदेशक के पद पर भी काम किया।

राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

आईबी नेगी को 1986 में हिमाचल पुलिस का पहला DGP नियुक्त किया गया। यहां से वे 1990 में सेवानिवृत्त हुए। 1988 में नेगी ने इंटरपोल सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। नेगी को राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के वो देवता साहिब- जो श्मशान में होते हैं विराजित, शिव के रूद्र रूप में होती है पूजा

नेगी ने निभाई कई अहम जिम्मेदारियां

आईबी नेगी ने हिमाचल DGP के अलावा अर्धसैनिक बलों में ITBP और SSB में उत्तर-पूर्व सीमांत क्षेत्र और अरुणाचल प्रदेश में भी कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। नेगी ने बोकारो में CISF के DIG के रूप में काम किया। इसके अलावा नेगी ने उत्तर प्रदेश में राज्यपाल के ADC और नैनीताल व लखीमपुर खीरी में पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दीं। नेगी ने लखनऊ में SP, CID के रूप में भी अपनी सेवाएं दी। नेगी के निधन पर प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, हिमाचल पुलिस ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख