#विविध

March 1, 2025

हिमाचल: घटिया और डबल मीनिंग जोक: सारी सीमाएं लांघी, कंटेंट क्रिएटर की पुलिस से शिकायत

एमके प्रोडक्शन नाम के ब्लॉगर ने वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाली

शेयर करें:

himachal news

शिमला। देवभूमि हिमाचल में यह क्या हो रहा है? वीडियो वायरल करने की चाह में महिलाओं से ऊल-जलूल सवाल, गंदे जोक्स, यह आए दिन शिमला के रिज का नजारा है। ऐसे ही एक प्रैंकस्टर के खिलाफ पुलिस से फिर शिकायत हुई है। एमके प्रोडक्शन नाम के एक प्रैंकस्टर ने महिलाओं से ऐसे सवाल किए कि जवाब देना तो दूर, सुनकर ही असहज महसूस हो।

शेयर की वीडियो फुटेज

शिकायत करने वाले ने कहा है कि हिल क्वीन में फूहड़ता फैलाने वाले ब्लॉगर बढ़ रहे हैं। पुलिस इन पर संज्ञान लेकर तुरंत एक्शन ले।  शिमला पुलिस को शिकायत ट्रांसफर की गई है।चौपाल के रहने वाले शिकायतकर्ता ने पुलिस को वह विवादित वीडियो शेयर की है, जिसमें एमके प्रोडक्शन नाम के ब्लॉगर ने महिलाओं को असहज करने वाले बेहूदे सवाल पूछे हैं।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, नशा तस्करी में पाए गए सरकारी कर्मियों की जाएगी नौकरी

 

शिकायत में कहा गया है कि ऐसे वीडियो समाज की नैतिकता के लिए घातक साबित हो सकते हैं। ब्लॉगर युवक शिमला के रिज़ मैदान पर आकर महिलाओं के साथ अश्लीलता वाली बातें कर अपनी फ़ेसबुक पर वीडियो शेयर कर रहा है। इससे शिमला और हिमाचल में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

देवभूमि हो रही है बदनाम

युवक ने कहा कि ऐसे में मैं आपके संज्ञान में यह बात लाना चाहता हूँ कि इन जैसे अश्लीलता फैलाने वाले लोग जानबुझ कर देवभूमि और शिमला को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, उनकी पहचान की जाए और इस पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू कल जा रहे दिल्ली, प्रभारी के सामने नेताओं की नाराजगी तो वजह नही; जानें

 

शिमला पुलिस को व्हाट्स के जरिये ये शिकायत मिली है और जिसमें कहा गया है कि स्थानीय पुलिस को यह शिकायत भेजी गई है।

गुरुजी ने मांगी थी माफी

इससे पहले, गुरुजी शिमला नाम का पेज चलाने युवक की शिकायत पुलिस से हुई थी। जिस पर युवक ने माफी मांगी थी। युवक भी प्रैंक के नाम पर युवतियों और बुजुर्गों के साथ वीडियो बनाता था। बाद में युवक से शिमला पुलिस ने पूछताछ की थी और चेतावनी दी थी। शिमला का ही रहने वाला युवक लगातार रिज मैदान के पास वीडियो शूट करता था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख