#विविध

March 23, 2025

हिमाचल : 3 साल की मासूम ने नाक में फंसाए कागज के टुकड़े, हालत नाजुक

मेडिकल सुविधा के अभाव में बच्ची को किया रेफर

शेयर करें:

himachal news

चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक तीन वर्षीय बच्ची ने आंगनबाड़ी केंद्र में खेल-खेल में कई छोटे-छोटे कागज के टुकड़े चबा लिए और कुछ टुकड़ों बच्ची ने अपनी नाक में डाल लिया।

घर पहुंचते ही शुरू हुई परेशानी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंबा शहर के साथ लगते आते कीड़ी गांव में यह असामान्य घटना घटी है। बीते शुक्रवार की शाम को जब आरुषि घर पहुंची, तो उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

 

यह भी पढ़ें : HRTC की 600 बसों का पंजाब में स्टॉपेज बंद करना ट्रेलर, पिक्चर अभी बाकी है..

 

जब उसने यह बात अपने परिवार को बताई तो परिजनों ने नाक में दिख रहे कुछ कागज के टुकड़ों को निकालने की कोशिश की। हालांकि, सभी टुकड़े निकालना संभव नहीं हुआ।

साहो स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार

परिजन तत्काल आरुषि को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहो ले गए, जहां डॉक्टरों ने कुछ और कागज के टुकड़े निकाले। लेकिन गहराई में फंसे कागज के टुकड़े पूरी तरह नहीं निकल पाए, जिसके चलते चिकित्सकों ने बच्ची को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

चंबा मेडिकल कॉलेज में मशीन की कमी

शनिवार को जब परिजन बच्ची को चंबा मेडिकल कॉलेज ले गए, तो जांच के बाद विशेषज्ञ डॉक्टर ने बताया कि कागज के टुकड़े नाक के अंदर गहराई तक चले गए हैं। कॉलेज में आवश्यक मशीनरी न होने के कारण बच्ची का इलाज संभव नहीं हो सका और उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

 

यह भी पढ़ें : इधर 3 दिन से तलाशता रहा परिवार, उधर खाई में कार समेत मिली शख्स की देह

परिजनों ने जताई नाराजगी

बच्ची की दादी ब्रिकमो देवी ने मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं की कमी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला होने के बावजूद चंबा मेडिकल कॉलेज में मामूली चिकित्सा उपकरण भी उपलब्ध नहीं हैं, जिससे मरीजों को टांडा या शिमला जैसे दूरस्थ स्थानों पर जाना पड़ता है। उन्होंने सरकार से इस दिशा में जल्द कदम उठाने की मांग की।

प्रशासन का आश्वासन

इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने कहा कि मशीन न होने के कारण बच्ची को टांडा रेफर किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता के लिए सरकार से अनुरोध किया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों का स्थानीय स्तर पर ही उपचार हो सके।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख