#विविध

September 22, 2025

हिमाचल में सस्ती हो गईं कारें: 3 लाख में मिलेगी ये शानदार Car, जानें Alto k10 सहित अन्य के दाम

मारुति सुजूकी की कारों के दामों भी भारी गिरावट

शेयर करें:

Himachal Car Price

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कार खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हिमाचल सहित पूरे देश में आज से जीएसटी 2.0 लागू हो गया है। जिसका सबसे अधिक असर ऑटोमोबाइल सेक्टर में देखने को मिल रहा है। जीएसटी की दरें कम होने से अब छोटी कारों की कीमतों में बेतहाशा कमी आ गई है। कारों की नई दरें आज यानी 22 सितंबर 2025 से लागू हो गई हैं।

 

अब बजट फ्रेंडली कारें और SUVs सस्ती हो गई हैं और 5 लाख रुपये के अंदर ही स्टाइल, फीचर्स और प्रैक्टिकलिटी का मजा लेने का मौका मिल रहा है। छोटे सेगमेंट की ये कारें न सिर्फ शहर में चलाने में आसान हैं बल्कि हाईवे पर भी आराम से सफर किया जा सकता है। मध्यम वर्गीय परिवारों की पहली पसंद ALTO K10 के दामों में भी काफी कमी आई है। इतना ही नहीं अब तीन लाख के बजट में भी शानदार कार खरीद सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: कांग्रेस नेता के होटल का मेन गेट तोड़ रिसेप्शन में पहुंचा ट्रक, कार-बाइक को भी रौंदा

मारुति सुजूकी कारों के दाम

  • Alto K10  पहले 4.09,000 रु, अब 3,69,900 रु – कट ऑफ ----
  • S-Presso: पहले 4,26,500 रु, अब 3,49,900 रु – कट ऑफ 76,600 रु
  • Swift: पहले 6,49,000 रु, अब 5,78,900 रु – कट ऑफ 70,100 रु
  • Baleno: पहले 6,74,000 रु, अब 5,98,900 रु – कट ऑफ 75,100 रु
  • Grand Vitara: पहले 11,42,000 रु, अब 10,76,500 रु – कट ऑफ 66,500 रु

अब सिर्फ़ 2.90 लाख में मिल सकती है ये कार

GST में कटौती के बाद मारुति की छोटी कार S-Presso की शुरुआती कीमत घटकर 3.49 लाख रुपये हो गई है। यह कीमत जनवरी 2020 की लॉन्चिंग कीमत 3.70 लाख रुपये से कम है। इसके अलावा कंपनी फेस्टिव सीज़न में 60,000 रुपये का ऑफर भी दे रही है। इस तरह ग्राहकों के लिए कार की प्रभावी कीमत करीब 2.90 लाख रुपये रह जाती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सवारियों से भरी HRTC बस की हुई ब्रेक फेल, स्कूली बच्चों समेत 40 पहुंचे अस्पताल

TATA में कटौती

  • Nexon: पहले 8,89,990 रु, अब 8,14,190 रु – कट ऑफ 75,800 रु
  • Safari: पहले 27,34,000 रु, अब 25,86,290 रु – कट ऑफ 1,47,710 रु
  • Harrier: पहले 26,69,000 रु, अब 25,84,890 रु – कट ऑफ 84,110 रु

टोयोटा में कटौती

  • Fortuner: पहले 50,09,000 रु, अब 46,75,000 रु – कट ऑफ 3,34,000 रु
  • Innova: पहले 27,08,000 रु, अब 25,70,400 रु – कट ऑफ 1,37,600 रु
  • Land Cruiser: पहले 2,31,00,000 रु, अब 2,15,60,000 रु – कट ऑफ 15,40,000 रु

बाइक्स और स्कूटर भी सस्ते

350cc से कम इंजन वाली 98% बाइक्स व स्कूटर्स पर 5,000 से 21,000 रुपये तक की राहत।

  • होंडा : Activa 7,874, Unicorn 9,948 और CB350 H’ness पर 18,598 रुपये की कटौती।
  • हीरो व बजाज : Splendor, Shine, Pulsar और Apache जैसी बाइक्स पर 7,000 से 15,000 रुपये की बचत।
  • रॉयल एनफील्ड : Classic 350 पर लगभग 21,000 रुपये की कमी।

इलेक्ट्रिक गाड़ियाें में नहीं कोई बदलाव

बता दें इलेक्ट्रिक वाहनों पर पहले की तरह 5% GST ही लागू रहेगा। इसलिए Ola S1 Pro, Ather 450X और Tata Tiago EV जैसी ई-वाहनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा।

NOTE:- देश के हर प्रदेश में गाड़ियों के दामों में कुछ अंतर हो सकता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख