#विविध

April 21, 2025

हिमाचल में एक और बवाल: पुलिस जवान ने पकड़ा वकील का कॉलर, भड़के वकील ने किया चक्का जाम

हाईकोर्ट का कामकाज ठप

शेयर करें:

High Court himachal

शिमला। राजधानी शिमला में एक वकील और पुलिस के बीच बहसबाजी और झूमाझटकी का मामला सोमवार को थाने के घेराव तक पहुंच गया। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नेतृत्व में वकीलों ने छोटा शिमला पुलिस थाने को घेर लिया और धरने पर बैठ गए। 


मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शिमला एसपी भी मौके पर हैं। सोमवार को ही दृष्टिबाधित बेरोजगारों ने राज्य सचिवालय के सामने चक्काजाम किया हुआ है। अब वकीलों के प्रदर्शन से राजधानी का ट्रैफिक पटरी से उतर गया है। शहर में लंबा जाम लगा है, जिससे लोग परेशान हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: आर्यन ने घर से दूर रहकर की खूब पढ़ाई- JEE MAIN परीक्षा में झटके 97.5 % अंक

यह है विवाद की जड़ 

पको बता दें कि पिछले हफ्ते शिमला के नवबहार चौक पर एक वकील की कार को रोकने पर कॉन्स्टेबल और वकील के बीच बहसबाजी हो गई थी। वकीलों का आरोप है कि पुलिस कॉन्स्टेबल ने वकील का कॉलर पकड़कर उसके साथ मारपीट की। वहीं, पुलिस ने वकील पर झूमाझटकी और बदसलूकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस एफआईआर की है। सोशल मीडिया पर इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में स्कूटी पर घूम रहे थे हरियाणवी छोरे, पुलिस को हुआ शक- जेब मिली चिट्टे की पुड़िया

निकली आक्रोश रैली

इससे पहले शिमला बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट में जनरल हाउस बुलाया था, जिसमें वकील पर दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई। इसके बाद वकीलों ने हाईकोर्ट से छोटा शिमला थाना तक आक्रोश रैली निकाली। मारपीट के खिलाफ सैकड़ों अधिवक्ता पुलिस थाना छोटा शिमला के घेराव में शामिल हुए। इससे हिमाचल हाईकोर्ट में कामकाज ठप रहा

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख