#विविध

October 17, 2026

हिमाचल में भूकंप : सुबह-सवेरे डोली धरती, घरों से बाहर भागे लोग- क्या आपने महसूस किया?

रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई भूकंप की तीव्रता

शेयर करें:

earthquake tremors shimla himachal pradesh today morning

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज सुबह-सवेरे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटकों ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और अफरा-तफरी मच गई।

सुबह-सवेरे आया भूकंप

आपको बता दें कि जिस वक्त भूकंप आया उस वक्त कई लोग चैन की नींद सो रहे थे। जबकि, कुछ लोग अपने-अपने काम पर जाने के लिए तैयारी कर रहे थे। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और सड़कों की ओर भागने लगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में खैर तस्कर और अवैध कारोबारी सतपाल गिरफ्तार, 1.70 करोड़ रुपए कैश जब्त

कितनी रही भूकंप की तीव्रता?

भूकंप के झटके आज सुबह 4 बजकर 36 मिनट 27 सेंकड पर महसूस हुए हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके 2 सेंकड तक महसूस हुए हैं। कई लोगों ने भूकंप के झटके अनुभव किए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, जमीन के अंदर भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही। इसका केंद्र शिमला से करीब 40KM पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा यानी नारकंडा-कुमारसेन में रहा।

लोगों ने महसूस किया भूकंप

बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने भूकंप के झटकों को महसूस किया है। मगर भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण ज्यादातर लोगों को इसका पता नहीं चल पाया। अब तक किसी भी प्रकार के जान व माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने ही पैदा किया... जल्द वहीं लौटेंगे हर्ष महाजन! कुलदीप पठानिया का दावा: बोले- 'उनकी फितरत जानता हूं'

कैसे आता है भूकंप?

भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के अंदर सात प्लेट्स होती हैं- जो लगातार घूमती रहती हैं। जब यह प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख