#विविध

April 20, 2026

हिमाचल : टैक्सी के पैसे नहीं दे पाया तो घर छोड़ मायके गई पत्नी- कोर्ट ने पति को दिलवाया न्याय

टैक्सी में ना ले जाने से रूठी पत्नी- अब टूटी शादी

शेयर करें:

divorce decree husband wife taxi demand dehra himachal kangra court

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से सामने आए एक मामले ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि रिश्तों में छोटी-छोटी जिद भी कभी-कभी कितनी बड़ी दूरी पैदा कर देती है। एक खुशहाल परिवार धीरे-धीरे रोज के विवादों और असहमति की भेंट चढ़ गया।

खुशहाल रिश्ते का अंत

आर्थिक सीमाओं के बावजूद बार-बार मायके जाने की मांग। आपसी समझ की कमी और लगातार तनाव ने रिश्ते को ऐसे मोड़ पर ला खड़ा किया- जहां से वापसी संभव नहीं रही।

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में बड़ा हाद*सा : गहरी खाई में पलटी बस, 15-20 लोगों ने तोड़ा दम- रेस्क्यू जारी

पति-पत्नी ने लिया तलाक

फैमिली कोर्ट देहरा ने इस मामले में सुनवाई करते हुए पति के पक्ष में फैसला सुनाया और उसे तलाक की डिक्री प्रदान की। अदालत ने अपने फैसले में पत्नी के व्यवहार को क्रूरता की श्रेणी में माना और यह भी देखा कि लंबे समय से वह पति से अलग रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

यह विवाह फरवरी 2022 में पंजाब के होशियारपुर में बड़े सपनों के साथ शुरू हुआ था, लेकिन कुछ ही समय बाद हालात बिगड़ने लगे। पति ने अदालत में बताया कि उसकी सीमित आय के बावजूद पत्नी बार-बार टैक्सी से मायके जाने की जिद करती थी, जिससे घर में तनाव बढ़ता गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव की हलचल तेज : BJP ने चला अपना दांव, जिला परिषद प्रत्याशी की तलाश शुरू

टैक्सी में जाने की जिद

इन बातों को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहे। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि झगड़े, मानसिक दबाव और धमकियों का सिलसिला शुरू हो गया। पत्नी लंबे समय से अपने मायके में ही रह रही थी और सुलह की कोशिशों में भी कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला।

अदालत तक पहुंचा मामला

परिवार और समाज के स्तर पर भी इस रिश्ते को बचाने के प्रयास हुए। पंचायत के जरिए समझौता कराने की कोशिश की गई। मगर दोनों के बीच की दूरी कम नहीं हो पाई। अंततः मामला अदालत तक पहुंचा, जहां पत्नी की अनुपस्थिति में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर एकतरफा सुनवाई की गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल से लड़की को उठा ले गया 60 साल का बुजुर्ग, पुलिस ने पंजाब से पकड़ा- मासूम रेस्क्यू

रिश्ता खत्म करना ही बेहतर

अपने फैसले में अदालत ने यह स्पष्ट किया कि जब किसी रिश्ते में आपसी सम्मान, विश्वास और साथ रहने की इच्छा खत्म हो जाए- तो उसे केवल औपचारिकता के लिए बनाए रखना उचित नहीं है। ऐसे हालात में अलग होना ही दोनों पक्षों के लिए बेहतर विकल्प होता है। इसी सोच के साथ अदालत ने इस विवाह को कानूनी रूप से समाप्त करने का आदेश दे दिया।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख