#विविध
May 29, 2025
फिर लौटा कोरोना वायरस...छीन ली व्यक्ति की जिंदगी, कई लोग पाए गए पॉजिटिव
हिमाचल में भी कोविड का अलर्ट जारी
शेयर करें:
शिमला/चंडीगढ़। कोरोना का नाम सुनते ही लोगों में दहशत का माहौल बन जाता है। वहीं, लोगों को लॉकडाउन के वो दिन याद आ जाते हैं। जिनमें लोग अपने आसपड़ोस के लोगों से भी दूर हो जाते थे। हिमाचल प्रदेश सहित देश दुनिया में कोरोना वायरस ने भयंकर तबाही मचाई थी। कोरोना वायरस ने लाखों लोगों की जिंदगी छीन ली थी।
हालांकि, 2022 में कोरोना वायरस लगभग पूरी तरह से खत्म हो गया था। मगर अब तीन साल बाद एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। कोरोना वायरस से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौक हो गई है। वहीं, एक अन्य महिला भी कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है।
बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय व्यक्ति लुधियाना का रहने वाला है। उसकी मौत मेडिकल कॉलेज सेक्टर-32 चंडीगढ़ में हुई है। वहीं, जो 51 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है- वो हरियाणा के यमुनागर की रहने वाली है। महिला पंजाब में एक धार्मिक आयोजन में भाग लेने आई थी।
आपको बता दें कि देश भर में कोरोना के कई मामले सामने आए हैं- जिन्हें देखते हुए प्रदेश सरकार ने हिमाचल में भी अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को एक बार फिर मास्क पहनने की सलाह दी गई है। इसके बावजूद लोग इसे गंभीर नहीं ले रहे हैं। लोग कोविड के किसी भी नियम का पालन नहीं कर रहे हैं और ना ही मास्क पहन रहे हैं।
विदित रहे कि भारत में इस समय कोविड के एक्टिव केस 1251 हैं और 13 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में बढ़ते कोविड मामलों को देखते हुए हिमाचल सरकार ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों को आने वाले समय में COVID-19 और इन्फ्लूएंजा के मामलों को रोकने के लिए उचित व्यवस्था की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में बिस्तर, ऑक्सीजन आपूर्ति, वेंटिलेटर, बीआईपीएपी मशीन, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पीएसए संयंत्र, एंटीबायोटिक्स के अलावा आवश्यक दवाएं सहित अस्पताल के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए हैं।
हालांकि, देश में COVID-19 के जेएन.1 वैरिएंट के बढ़ते मामलों को लेकर हिमाचल भी सतर्क हो गया है और NHM के जारी निर्देशों के बाद से अब इससे बचाव के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है, लेकिन बावजूद इसके लोग इसे हल्के में ही ले रहे हैं। देश में कोरोना के 1000 से अधिक मामले और करीब 12 लोगों की मौत हो चुकी हैं। हालांकि, ICMR के अनुसार संक्रमण की प्रवृत्ति गंभीर नहीं है, लेकिन फिर भी सतर्क रहने की जरूरत है।
बता दें कि अभी तक कोविड के किसी भी मामले का हिमाचल से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन अगर दोनों मरीजों में से कोई भी पिछले दिनों हिमाचल में आया होगा, या यहां रहा होगा तो फिर हिमाचल में भी इस बीमारी के फैलने की आशंका बढ़ जाएगी। अब देखना यह है कि इन दोनों मरीजों की कांट्रैक्ट ट्रेसिंग में क्या कुछ सामने निकल कर आता है।