#विविध

March 21, 2026

हिमाचल बजट: एक लाख परिवारों को 300 यूनिट फ्री बिजली, सैकड़ों पदों पर भर्ती का ऐलान

पंचायत सचिव, जेई,पटवारियों, चौकीदारों के पदों पर भर्ती का ऐलान

शेयर करें:

Himachal Budget 2026

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं वित मंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने कार्यकाल का आज चौथा बजट पेश कर रहे हैं। इस बजट में जहां गरीब परिवारों को राहत देने का प्रयास किया गया हैए वहीं बेरोजगार युवाओं के लिए बजट में बड़ी घोषणाएं की गई है। सीएम सुक्खू ने आज वर्ष 2026.27 के लिए 54ए928 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। जो पिछले साल के मुकाबले कम है। यह कमी सरकार की बदली हुई आर्थिक रणनीति को दर्शाती हैकृजहां कम संसाधनों में अधिक प्रभावी योजनाओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत

इस बजट की सबसे प्रमुख घोषणा मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना रही। इसके तहत राज्य के एक लाख अति गरीब बीपीएल परिवारों की पहचान की जाएगी। इन परिवारों को सुक्खू सरकार हर माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देगी। इसके अलावा जिनके पास पक्का घर नहीं है, उन्हें पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इतना ही नहीं इन गरीब परिवारों की महिलाओं को सुक्खू सरकार ने 1500 रुपए प्रति माह देने का भी ऐलान किया। सुक्खू सरकार की यह योजना सीधे तौर पर समाज के सबसे कमजोर वर्ग को आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के लिए 54 हजार करोड़ का बजट पेश , CM ने सभी गारंटियां को पूरा करने का किया दावा

 

500 युवाओं को ई टैक्सी में 50 प्रतिशत सब्सिडी

बेरोजगार युवाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ई.टैक्सी योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत प्रदेश में 500 युवाओं को ई.टैक्सी खरीदने पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसके लिए सुक्खू सरकार ने बजट में 50 करोड़ का प्रावधान किया है। इतना ही नहीं इन ई टैक्सी के मासिक किराये में भी सरकार ने पांच हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है। सरकार की यह यह पहल न केवल रोजगार बढ़ाने का प्रयास है, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को भी बढ़ावा देगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में किसानों की बल्ले-बल्ले : गाय-भैंस का दूध 10 रुपये महंगा, गेहूं-मक्के को लेकर भी खुशखबरी

 इन विभागों में बड़ी भर्ती का ऐलान

सीएम सुक्खू ने अपने बजट भाषण में ग्रामीण प्रशासन को मजबूत करने के लिए बड़ी घोषणा की है। सरकार ने प्रदेश की ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवों के 150 पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा पंचायत चौकीदारों के पद भी चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे। इस फैसले से गांव स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। 

 

सीएम सुक्खू ने राजस्व विभाग में पटवारियों के 645 पद चरणबद्ध ढंग से भरने का ऐलान किया। इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इसी तरह से लोक निर्माण विभाग में 169 कनिष्ठ अभियंताओं के पद भरने का भी ऐलान किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 9 साल की लड़की के साथ दुकान में हुआ गलत काम, 22 वर्षीय युवक ने की हदें पार

यूजी कक्षाओं में शुरू होगा सेमेस्टर सिस्टम

सीएम सुक्खू ने शिक्षा के लिए 9ए660 करोड़ का बजट प्रस्तावित है।  सीएम सुक्खू ने अपने बजट भाषण में  2026-27 में सभी यूजी कक्षाओं में एनुअल की जगह सेमेस्टर सिस्टम लागू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कुल 9660 करोड़ रुपए प्रस्तावित है। 75 से कम छात्र संख्या वाले कॉलेजों के छात्र यदि जिला मुख्यालय के कॉलेज में दाखिला लेते हैं तो उन्हें हर महीने 5ए000 रुपए की सहायता मिलेगी।

हिमाचल में बढ़ाएंगे धार्मिक पर्यटन

सीएम सुक्खू ने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए श्री ज्वालाजीए श्रीनैना देवी जी का विकास होगा। होटल पीटरहॉफए होटल हमीर का पुनर्निर्माण होगा। सीएम ने कहा कि पर्यटन स्थानों पर नाइट पिकनिक की सुविधा शुरू होगी। फिल्म शूटिंग के लिए सरल पॉलिसी बनेगी। प्रमुख पर्यटन स्थानों पर नाइट पिकनिक की सुविधा शुरू होगी।

वीकेंड टूरिज्म की गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी।

सीएम सुक्खू ने अपने बजअ में घोषणा की है कि होम स्टे मालिकों को पर्यावरण अनुकूल प्रमाण पत्र मिलेगा। स्नो टूरिज्म को बढ़ावा देने को 40 गांवों को स्नो टूरिज्म स्पॉट घोषित करेंगे। महिलाओं के लिए सी.ट्रैवल पोर्टल शुरू होगा। सोलन और मंडी में कारवां पार्क बनेंगे। वीकेंड टूरिज्म की गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी। इसके अलावा सीएम सुक्खू ने हिमाचल के विभिन्न पर्यटन स्थलों के सौदर्यकरण और जीर्णोद्वार के लिए 317 करोड़ के बजट की घोषणा की।

सभी जिलों में बनेंगे हेलिपोर्ट

सीएम सुक्खू ने अपने बजट भाषण में हर जिला में हेलिपोर्ट बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सभी जिला मुख्यालय में हेलिपोर्ट बनाने का प्रयास करेंगे। शिमला से चंबा के लिए हेली टैक्सी उड़ान शुरू करेंगे।

अपने गृह जिला को दी बड़ी सौगात

सीएम सुक्खू ने अपने गृह जिला को बड़ी सौगात देते हुए हमीरपुर में 25 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क बनाने की घोषणा की। 50 विश्राम गृहों की बुकिंग को ऑनलाइन किया जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख