#विविध

February 15, 2025

हिमाचल पहुंच दोस्त के गले लगकर रो पड़े चिराग पासवान, यहां जानें पूरी वजह

रस्म पगड़ी में मंडी पहुंचे चिराग पासवान

शेयर करें:

CHIRAG PASWAN IN HIMACHAL

मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी स्थित सुंदरनगर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को अपने घनिष्ठ मित्र नीरज सोनी के घर पहुंचकर उनके पिता राजेंद्र सोनी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। चिराग पासवान ने इस दौरान रस्म पगड़ी में शामिल होकर सभी रस्मों में भाग लिया और परिवार को ढांढस बंधाया। 

दोस्त को देख रोने लगे नीरज

बताते चलें कि राजेंद्र सोनी का हाल ही में देहांत हुआ था और इस अवसर पर आयोजित रस्म पगड़ी में चिराग पासवान ने नीरज सोनी और उनके परिवार के साथ बैठकर पगड़ी की रस्म निभाई। जैसे ही चिराग पासवान अपने मित्र के घर पहुंचे, उन्होंने नीरज को गले लगाकर उनके दुख में भाग लिया और अपने पिता के निधन का व्यक्तिगत अनुभव साझा किया। चिराग पासवान ने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था जैसे उन्होंने अपने पिता को दोबारा खो दिया हो। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: किराएदार ने लांघी सीमा- पैसें और जेवर ऐंठे, वीडियो बनाया और पति को...

अपने पिता को किया याद 

चिराग पासवान ने अपने स्व. पिता राम विलास पासवान को याद करते हुए कहा कि वह हमेशा अपने पिता का हालचाल पूछा करते थे और उनकी कमी हमेशा खलती है। उन्होंने कहा कि कोई भी बेटा अपने पिता के जीवित रहने पर उनकी पगड़ी नहीं पहनता, लेकिन उनके निधन के बाद इसे पहनना एक सामाजिक रस्म है। इस भावनात्मक क्षण में चिराग ने परिवार को हौंसला बनाए रखने का संदेश भी दिया।

गोपनीय रहा दौरा

चिराग पासवान का यह दौरा पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था और किसी को इसकी सूचना नहीं दी गई थी। वह सुबह 9 बजे सुंदरनगर पहुंचे और शाम 3 बजे दिल्ली लौट गए। इस दौरान केवल परिवार के लोग ही रस्म पगड़ी में शामिल हुए थे। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में येलो अलर्ट जारी: इस दिन होगी बारिश-बर्फबारी, माइनस में पहुंचा पारा

पवित्रा पुनिया और अन्य महत्वपूर्ण लोग भी मौजूद 

इस शोक सभा में चिराग पासवान के साथ बिग बॉस फेम पवित्रा पुनिया भी मौजूद थीं, जिन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर और परिवार के अन्य सदस्य भी वहां मौजूद थे।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू स्वस्थ: आज होगी कैबिनेट बैठक, बजट सत्र की तारीख होगी तय

नीरज सोनी मुंबई में कर रहे काम

जानकारी के अनुसार, सुंदरनगर निवासी नीरज सोनी और उनकी धर्मपत्नी चांदनी सोनी मुंबई में वेब सीरीज निर्माता के रूप में काफी प्रसिद्ध हैं। उन्होंने हाल ही में 'रत्नांचल' और 'तंदूर' जैसी हिट वेब सीरीज का निर्माण किया है। चिराग पासवान और नीरज सोनी के बीच गहरी मित्रता और पारिवारिक संबंध हैं, जिससे इस मौके पर उनका शोक संवेदनाओं का आदान-प्रदान और भी महत्वपूर्ण हो गया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख