#विविध
April 16, 2025
बाबा बालक नाथ को मिला अब तक का सबसे बड़ा चढ़ावा, सोना-चांदी से लेकर विदेशी करेंसी शामिल
12 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों में अर्पित की श्रद्धा
शेयर करें:

हमीरपुर। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में हर वर्ष की तरह इस बार भी चैत्र मास मेलों का समापन बैसाखी पर्व के अवसर पर विधिवत हवन और पूजा-पाठ के साथ संपन्न हुआ। 14 मार्च से 13 अप्रैल तक चले इस पावन मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ के चरणों में हाजिरी लगाई।
इस वर्ष मेले के दौरान लगभग 12 लाख से अधिक श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, जिनमें देश के कोने-कोने के साथ करीब 15 देशों में रहने वाले भारतीय मूल के भक्त भी शामिल रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा की सेवा में भारतीय और विदेशी मुद्रा के साथ-साथ सोना व चांदी भी अर्पित की।
यह भी पढ़ें : रात के अंधेरे में खाई में समाई पिकअप, सुबह तक तड़पता रहा ड्राइवर- नहीं बच सका
ताजा आंकड़ों के अनुसार, मंदिर ट्रस्ट को इस बार कुल 8 करोड़ 39 लाख 43 हजार 466 रुपए का चढ़ावा प्राप्त हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में 88 लाख 55 हजार 300 रुपए अधिक है। इसमें दान स्वरूप 2 करोड़ 27 लाख 19 हजार 632 रुपए प्राप्त हुए, जबकि 6 करोड़ 12 लाख 23 हजार 834 रुपए सीधे चढ़ावे के रूप में चढ़ाए गए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: आज होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट जारी
मेले के दौरान 1220 बकरों की नीलामी कर मंदिर न्यास को 33 लाख 24 हजार 400 रुपए की आय हुई। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और इस आय का उपयोग मंदिर प्रबंधन श्रद्धालुओं की सेवा और विकास कार्यों में करता है।
श्रद्धालुओं द्वारा बाबा बालक नाथ को 201 ग्राम 13 मिलीग्राम सोना और 4 किलो 979 ग्राम 25 मिलीग्राम चांदी अर्पित की गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न देशों की करेंसी भी बाबा के चरणों में समर्पित की गई, जिनमें शामिल हैं:
- यूएस डॉलर – 11,997
- इंग्लिश पाउंड – 7,705
- कनाडा डॉलर – 18,541
-यूरो – 2,680
- ऑस्ट्रेलियन डॉलर – 2,795
- यूएई दिरहम – 5,690
- न्यूजीलैंड डॉलर – 670
- कतर रियाल – 79
- सऊदी रियाल – 25
- कुवैत दीनार – 5
- ओमान रियाल – 3
- सिंगापुर डॉलर – 128
- बहरीन दीनार – 8
- मलेशियन रिंगिट – 308
यह भी पढ़ें : हिमाचल: बॉडी से पत्थर बांध तालाब में फेंका मासूम, कलयुगी मां को ढूंढ रही पुलिस
मंदिर अध्यक्ष एवं एसडीएम राजेंद्र गौतम ने पुष्टि की है कि इस वर्ष चढ़ावे में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने, प्रबंधों में सुधार और विकास कार्यों में किया जाएगा, जिससे उनकी यात्रा और अधिक सहज व आध्यात्मिक हो सके।