#विविध

February 1, 2026

हिमाचल : जिंदगी की जंग लड़ रहा इकलौता बेटा, परिवार की जेब खाली- PGI में है सर्जरी; करें मदद

वर्तमान में जय की स्थिति काफी नाजुक है- मदद को बढ़ाएं हाथ

शेयर करें:

CANCER PATIENT JAI PANDIT MANDI KOTLI TREATMENT FINANCIAL HELP

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का एक परिवार बेहद परेशान है। परिवार का इकलौता बेटा गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। कोटली क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले 34 वर्षीय जय नाम के युवक की जिंदगी इस वक्त एक बड़ी बीमारी से संघर्ष कर रही है। 

जय की मदद को बढ़ाएं हाथ

जय को कैंसर होने की पुष्टि हुई है। इस बीमारी के कारण जय बहुत कमजोर पड़ गया है। जय को पेट का कैंसर है- जो कि लीवर तक फैल चुका है। वर्तमान में जय की स्थिति काफी नाजुक है। रोग की गंभीरता को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ PGI में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सुबह-सवेरे गिरी आसमानी बिजली : 55 बेजुबानों की मौ.त, तेज आवाज से दहला पूरा इलाका

इकलौता बेटे को कैंसर

जय अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। जय पंडित अपनी सेहत के कारण लंबे समय से काम पर नहीं जा पा रहा था। इससे उसकी नौकरी भी छूट गई- जिसके बाद से वो बेहद आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। जिस बेटे के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी थी, वही बेटा आज खुद अपनों की मदद का मोहताज बन गया है।

 

May be an image of hospital

बेबस परिवार को मदद की उम्मीद

परिजनों ने बताया कि जय पेट के कैंसर से पीड़ित है। अब डाक्टर ने ऑपरेशन बताया है- जिसका खर्चा लगभग 10 से 12 लाख आएगा। जय के पिता हेमंत राम घर पर रहकर छोटा-मोटा काम करते हैं। जबकि, उनकी माता मीना देवी मजदूरी करके जैसे-तैसे परिवार का गुजारा चला रही हैं। जय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और एकमात्र सहारा थे। परिवार पहले से ही इलाज में जमा पूंजी खर्च कर चुका है और अब समाज की मदद की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है।

यह भी पढ़ें : केंद्रीय बजट 2026 में हिमाचल के लिए हुई बड़ी घोषणा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा; जानें क्या

इलाज के लिए पैसों की कमी

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे जय के सामने अब एक और बड़ी चुनौती खड़ी है-पैसों की कमी। कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वह महंगे इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। 

आज जय की जिंदगी इस बात पर टिकी है कि समय रहते कीमोथेरेपी शुरू हो सके, लेकिन इलाज की लागत उनके परिवार की पहुंच से बाहर है।

 

May be an image of smiling and hospital

पैसे नहीं जुटा पा रहा परिवार

इलाज, अस्पताल और सफर के बीच परिवार की कमाई लगभग रुक चुकी है। परिवार ने अब तक किसी तरह जय  का इलाज जारी रखा, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि आगे का खर्च उठाना लगभग असंभव हो चुका है। अब जय के परिवार के सामने जीवन और मृत्यु का प्रश्न खड़ा हो गया है। ऐसे में समाज के सजग और संवेदनशील नागरिकों, सेवाभावी संस्थाओं और दानदाताओं से अपील की जा रही है कि इस मुश्किल समय में वे आगे आएं और परिवार की यथासंभव सहायता करें।

यह भी पढ़ें : केंद्रीय बजट में हिमाचल को बड़ा झटका! 40 हजार करोड़ का हुआ नुकसान; नहीं मिली RDG

बेटे की हालत देख परिजन परेशान

जवान बेटे की ऐसी हालत देख उसके परिजन बेहद परेशान हैं। बेटे को दर्द और तकलीफ में देखकर मानसिक रूप से बेहद व्यथित हैं। परिवार रात-दिन जय के जल्द सही-सलामत होने की कामना कर रहा है। बेटे को बचाने के लिए मां मजदूरी कर पैसे जुटा रही है। मगर इतनी बड़ी रकम जुटाना आसान नहीं है।

परिवार की जनता से विनम्र अपील

जय के परिवार का कहना है कि हमने पूरी कोशिश की है कि इलाज किसी भी हाल में रुकने न पाए। अब हम आर्थिक रूप से बहुत कमजोर पड़ गए हैं। हम किसी से मजबूरी में नहीं, बल्कि अपने बेटे को बचाने की आस में मदद की गुहार लगा रहे हैं। जय की हालत नाजुक है और समय उनके खिलाफ जा रहा है। परिवार ने लोगों से अपील की है कि वे आगे आकर मदद करें, दान दें और इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा साझा करें- ताकि जय का इलाज शुरू हो सके।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आठवीं पास के लिए नौकरी : हर महीने मिलेगी 23 हजार सैलरी, जल्द करें आवेदन

परिवार की करें मदद

जय के परिवार ने अपना गूगल पे नंबर और अकाउंट नंबर शेयर किया है। जो लोग भी जय की मदद करना चाहते हैं- वो इन नंबरों पर पैसे भेज सकते हैं।

  • Google pay - 8679021831
  • Account no - 38187039782
  • IFSC - SBIN0000676

May be an image of text that says 'JAI पंडित Scan to pay with any UPI ScantopaywithanyUPlapp app State Bank of India 9782 UPI ID:'

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख