#विविध

September 8, 2026

हिमाचल : काम पर गया पति 4 दिन से लापता, तलाश में दर-दर भटक रही बेबस पत्नी- करें मदद

आखिरी बार पत्नी से हुई थी फोन पर बात

शेयर करें:

budh ram missing case nirmand kullu himachal police

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां निरमंड के गांव बक्खन का रहने वाला बुद्ध राम पुत्र बलु राम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। बुद्ध राम के ऐसे अचानक लापता हो जाने से उसका परिवार बेहद परेशान है। 

संदिग्ध परिस्थितियों में बुद्ध राम लापता

बताया जा रहा है कि बुद्ध राम बीती 5 सितंबर, शनिवार से लापता है। परिजन उसकी तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है।परिजन उसके सही-सलामत मिलने की कामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सुक्खू सरकार में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट- मुख्यमंत्री के बाद डिप्टी CM भी दिल्ली रवाना

कहां चला गया बुद्ध राम?

लापता व्यक्ति के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट  निरमंड थाने में दर्ज करवाई है। बुद्ध राम की पत्नी बिमला देवी ने बताया कि 5 सितंबर को बुद्ध राम सुबह करीब 9 बजे घर से रामपुर जाने के लिए निकला था। घर से निकलते वक्त उसने सेफद पैंट-कमीज और सैंडल पहनी हुई थी।

शाम को बेटे से मिला

बिमला देवी ने बताया कि शाम करीब 6 बजे बुद्ध राम अपने बेटे से मिला। बेटे ने बाइक रोक कर उसे घर चलने को कहा। मगर बुद्ध राम ने मना कर दिया और पैदल ही घर आने की बात कही।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के सरकारी स्कूलों में गैस खत्म...शिक्षक घर से ढो रहे इंडक्शन-हीटर, मिड-ले मील पर संकट

फिर छोटे भाई से की बात

इसके बाद शाम करीब 7 बजे चाटी में बुद्ध राम अपने छोटे भाई धर्मपाल से मिला- जो कि बाइक पर सवार था। बुद्ध राम ने उससे भी घर पैदल ही आने की बात कही और उसे वहां से भेज दिया।

पत्नी का आया आखिरी फोन

फिर देर शाम तक भी बुद्ध राम घर वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता सताने लगी। बिमला देवी ने बुद्ध राम को फोन किया तो- उसने रात करीब 9 बजे तक घर पहुंचने की बात कही। मगर वो देर रात तक भी घर नहीं आया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल DPS रैगिं**ग केस : प्रिंसिपल पर लगे गंभीर आरोप, 5 स्टूडेंट्स सस्पेंड- आज होगी पूछताछ

9 बजे के बाद फोन हुआ बंद

ऐसे में परिजनों ने दोबारा उसे फोन किया। मगर उसका फोन बंद आया। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर उसे हर जगह ढूंढना शुरू कर दिया। बुद्ध राम के दोस्तों व रिश्तेदारों को भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अब बुद्ध राम को घर से गए हुए चौथा दिन है और उसका कुछ अता-पता नहीं है।

 

May be an image of one or more people

कहीं नहीं जाता था बिना बताए

बिमला देवी ने बताया कि उसका पति कभी किसी से बिना बताए कहीं नहीं जाता था। इसलिए यह घटना उन्हें और ज्यादा असामान्य लग रही है। बेबस पत्नी अपने पति की तलाश में दर-दर भटक रही है। पुलिस ने भी मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : पोते ने पूरा किया दादा का सपना, भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन बढ़ाया मान

जांच में जुटी पुलिस

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुद्ध राम की खोज के लिए आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं- ताकि किसी सुराग तक पहुंचा जा सके। इसके अलावा आसपास के पुलिस थानों में भी बुद्ध राम की तस्वीर भेज दी गई है। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द ही बुद्ध राम को सही-सलामत ढूंढ लिया जाएगा।

बुद्ध राम को ढूंढने में करें मदद

बुद्ध राम के परिजनों ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि अगर किसी को बुद्ध राम के बारे में कोई जानकारी हो या उन्होंने उसे कहीं देखा हो, तो कृपया थाने या इन नंबरों 9459962462, 8626820648 पर संपर्क करें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख