#विविध

March 20, 2025

हिमाचल: बिलासपुर की बाइक का किन्नौर में कटा चालान, मालिक बोला- मैं तो कभी गया ही नहीं

बाइक मालिक बोला- वह कभी किन्नौर गया ही नहीं फिर चालान कैसे

शेयर करें:

Bilaspur-Bike-Challan.

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पुलिस आजकल ऑनलाइन चालान कर रही है। लेकिन ऑनलाइन चालान में एक छोटी सी गलती किसी के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन जाती है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से सामने आया है। हिमाचल के बिलासपुर जिला के एक युवक की बाइक का चालान किन्नौर में हुआ है। जिसको लेकर बाइक मालिक युवक काफी परेशान है।

बिलासपुर के गतवाड़ की बाइक का किन्नौर में कटा चालान

दरअसल बिलासपुर जिला के भराड़ी पुलिस थाना के तहत आते गतवाड़ गांव निवासी अनूप राठौर की बाइक का चालान किन्नौर में हुआ है। बाइक मालिक उस समय हैरान हो गया, जब उसे बाइक चालान को लेकर कोर्ट का सम्मन मिला। बाइक मालिक अनूप राठौर का कहना है कि वह अपनी बाइक लेकर कभी शिमला तक नहीं गया, किन्नौर तो बहुत दूर की बात है। फिर भी उनकी बाइक का चालान किन्नौर में कैसे हो गया।

बाइक मालिक को जारी हो गए सम्मन

अनूप राठौर ने बताया कि बीते रोज बुधवार दोपहर को होमगार्ड का जवान कोर्ट के सम्मन लेकर उनके घर पहुंचा। जब होमगार्ड से सम्मन को  लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उनकी बाइक का चालान किन्नौर में हुआ है और उन्हें यह चालान शिमला में भुगतना पड़ेगा। होमगार्ड जवान की बात सुन कर बाइक मालिक अनूप राठौर हैरान रह गए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दोस्तों के साथ एन्जॉय करने आया था व्यक्ति, जंगल में पड़ी मिली देह

चालान में नाम अंकुश का, जबकि नंबर उनकी बाइक का

अनूप राठौर ने बताया कि सम्मन में अंकुश निवासी घुमारवी का पता लिखा हुआ है, लेकिन उसमें जो बाइक का नंबर लिखा गया है, वह उनकी बाइक का है। अनूप राठौर ने हैरानी जताते हुए कहा कि वह अपनी बाइक लेकर ना कभी शिमला और ना ही कभी किन्नौर गए। फिर भी उनकी बाइक का चालान किन्नौर में कैसे हो सकता है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : होटल में चल रहा था गंदा खेल, दो महिलाएं रेस्क्यू- मालिक समेत 3 अरेस्ट

पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांगी मामले की जांच

अनूप ने प्रशासन से अपील की है कि इस मामले की गहनता से जांच की जाए और सच्चाई को सामने लाया जाए। अनूप का कहना है कि यह प्रशासन और पुलिस विभाग की गलती है, जिसके लिए उन्हें परेशान किया जा रहा है। अनूप राठौर ने बताया कि वह अपने ही क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस विभाग से इस मामले की गहन जांच करने की मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बचपन की दोस्ती का दुखद अंत, साथ खेले-कूदे और साथ ही छोड़ गए दुनिया

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ, जब किसी गाड़ी का दूसरी जगह चालान कट गया हो। यह किसकी गलती है, यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा, लेकिन अगर सही में अनूप किन्नौर नहीं गया तो उसकी बाइक का चालान वहां कैसे कटा, यह जांच का विषय है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख