राजनीति

#विविध

July 11, 2025

बिजली महादेव रोपवे : सुक्खू सरकार को दी खुली चेतावनी! "अगर नहीं रुका काम, तो सड़क पर उतरेगा पूरा इलाका"

ग्रामीण बोले- जनता की आवाज दबा रही सरकार

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Bilji Mahadev Ropeway

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के बिजली महादेव रोपवे प्रोजेक्ट को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कुल्लू की खूबसूरत खराहल घाटी में प्रस्तावित इस परियोजना को लेकर अब स्थानीय लोगों का गुस्सा उफान पर है। ग्रामीणों का साफ कहना है कि यह रोपवे देवता बिजली महादेव की इच्छा के विरुद्ध है और इसके जरिए प्रकृति के साथ छेड़छाड़ की जा रही है।

विरोध के बाद रुकवाया काम

मिली जानकारी के अनुसार, बीते कल यानी गुरुवार को ग्रामीणों ने धारठ क्षेत्र में उस स्थान पर प्रदर्शन किया जहां पेड़ों का कटान किया जा रहा था। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर जाकर काम रुकवा दिया और जोरदार नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें : श्रद्धालुओं को पंजाब से वापस घर ला रही बस गहरी खाई में गिरी, चीखों से दहला इलाका

प्रदर्शन के दौरान वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस भी हुई। स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही रोपवे निर्माण का कार्य नहीं रोका गया तो बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

बताया देव मान्यताओं का उल्लंघन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रोपवे निर्माण न केवल स्थानीय पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि यह देव मान्यताओं का भी उल्लंघन है। ग्रामीणों ने दावा किया कि भगवान बिजली महादेव की देव वाणी में भी इस रोपवे को अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में सरकार का यह रवैया पूरी तरह से जनभावनाओं के खिलाफ है।

जनता की आवाज दबा रही सरकार

इस आंदोलन में एचपीएमसी के पूर्व उपाध्यक्ष भी सक्रिय रूप से शामिल हैं। उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब देवता और जनता दोनों इस परियोजना के विरोध में हैं, तब आखिर किन ताकतों के इशारे पर यह परियोजना आगे बढ़ाई जा रही है? उन्होंने दो टूक कहा कि सरकार जनता की आवाज को नजरअंदाज कर रही है, और अब समय आ गया है कि लोग सड़कों पर उतरें।

यह भी पढ़ें : 100 करोड़ का फर्जी कारोबार- GST बचाने के लिए रिश्तेदारों के नाम खोली कंपनियां, ऐसे हुआ भंडाफोड़

पहले भी हो चुका है धरना

बुधवार को भी ग्रामीणों ने रामशिला में धरना प्रदर्शन किया था। उनकी प्रमुख मांग थी कि पेड़ों के कटान पर तुरंत रोक लगाई जाए और रोपवे निर्माण कार्य को बंद किया जाए। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं आई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख