#विविध

June 16, 2026

हिमाचल के शिव मंदिर में चमत्कार- विभूति लगाते ही लौट आई श्रद्धालु के आंख की रोशनी

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही श्रद्धालु की वीडियो

शेयर करें:

banode mahadev gurdaspur devotee lovely eyesight recovery pgi doctors una

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चताड़ा स्थित प्रसिद्ध बनौड़े महादेव मंदिर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक श्रद्धालु ने दावा किया है कि मंदिर में दर्शन और विभूति लगाने के कुछ समय बाद उसकी खोई हुई आंखों की रोशनी वापस लौट आई।

विभूति लगाने से लौटी आंखों की रोशनी

इस दावे के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। श्रद्धालु की ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : दुनिया के सबसे ऊंचे डाकघर से खत भेज रहे सैलानी, चार दिन में बिके 98 हजार के स्टांप

ब्रेन हेमरेज के कारण गई रोशनी

जानकारी के अनुसार, पंजाब के होशियारपुर निवासी लवली ने बताया कि मार्च 2025 में उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद उनकी बाईं आंख की रोशनी चली गई थी। उनका कहना है कि PGI में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने भी कहा था कि वह इस आंख से दोबारा नहीं देख पाएंगे। डॉक्टरों ने बताया था कि उनकी आंख के सामने नसों का गुच्छा बन गया है। जिस कारण अब उनकी आंखों की रोशनी आने की संभावना बहुत कम है। 

विभूति लगाने के बाद दिखने लगा साफ-साफ

लवली के मुताबिक, इसके बाद वह अपने परिवार के साथ ऊना के चताड़ा स्थित बनौड़े महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उनका मन हुआ कि बाबा के पास रखी विभूति को अपने सिर पर लगाएं। उनका दावा है कि कुछ समय बाद वह मंदिर परिसर में घूम रहे थे और उन्हें साफ दिखाई देने लगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : पत्नी से मिलने गांव आया युवक, दोस्तों के साथ निकला घूमने- खेत में मिली देह

परिजन रह गए हैरान

उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपनी दाहिनी आंख बंद की तो पाया कि बाईं आंख से भी उन्हें सब कुछ स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने परिजनों को दी, जिसके बाद सभी हैरान रह गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बनौड़े महादेव मंदिर, आंखों की रोशनी लौटने और चमत्कार के दावे को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, इस दावे की किसी स्वतंत्र चिकित्सा या आधिकारिक स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख